Pradesh Samwad
राजनीति

‘हम हेलिकॉप्टर में बैठकर गहलोत सरकार को बचाने गए थे’, कांग्रेस के प्रधान से बहस के दौरान बोले BJP MLA गोपाल खंडेलवाल


भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल कोरोना काल में गहलोत सरकार के विधायकोंके फाइव स्‍टार हॉटल में ठहरने की बात जनता को बता रहे थे, तब प्रधान सतीश जोशी ने उन्‍हें टोकते हुए कहा कि आप भी तो हेलीकॉप्‍टर में बैठे थे। तब भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल बोले – जाती हुई गहलोत सरकार हमने बचाई थी।

राजस्‍थान में भीलवाड़ा जिले के माण्‍डलगढ़ से भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल ने सार्वजनिक रूप से यह कहकर कि ‘गहलोत सरकार जा रही थी, उसको बचाने के लिए हम हेलीकॉप्टर में बैठकर गए थे’ से राजनेतिक गलियारे में तूफान ला दिया है। गोपाल खंडेलवाल भाजपा की राजनीति में वसुंधरा राजे के खेमे के माने जाते हैं।
बता दें, विधायक गोपाल खंडेलवाल सहित भीलवाड़ा जिले के तीन विधायकों के हेलीकॉप्टर में बैठकर गहलोत सरकार बचाने जाने की बात भी राजस्थान सरकार पर जब संकट था, उस समय भी सामने आयी थी।
सतीश जोशी ने खंडेलवाल को टोकते हुए कहा- आप भी तो हेलीकॉप्टर में बैठे थे : माण्‍डलगढ़ उपखण्‍ड के होडा ग्राम में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान में मंच से भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल ने गहलोत सरकार को बचाने की बात कहकर सबको आर्श्‍चयचकित कर दिया। दरअसल माण्‍डलगढ़ के भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल और माण्‍डलगढ़ पंचायत समिति के कांग्रेस के प्रधान सतीश जोशी दोनों होड़ा ग्राम के ही रहने वाले हैं। जब भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल कोरोना काल में गहलोत सरकार के विधायकों के फाइव स्‍टार हॉटल में ठहरने की बात जनता को बता रहे थे, तब प्रधान सतीश जोशी ने उन्‍हें टोकते हुए कहा कि आप भी तो हेलीकॉप्टर में बैठे थे।
पहले भी खंडेलवाल सहित तीन विधायकों के जयपुर से हैलीकॉप्टर से जाने की बात आई थी सामने : तब अनायस ही भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल बोल उठे ‘आपकी सरकार जा रही थी, हम तो उसको बचाने गये थे’। गहलोत सरकार के संकट के समय भीलवाड़ा जिले से गोपाल खण्‍डेलवाल सहित तीन भाजपा विधायकों पर गहलोत सरकार की मदद करने की राजने‍तिक गलियारों में उसे समय चर्चा हुई थी और खंडेलवाल सहित तीनों विधायकों के जयपुर से हेलीकॉप्टर से बाहर जाने की बात भी सामने आयी थी।

Related posts

यूपी में ओवैसी को गले लगाएंगे अखिलेश यादव? कितना नफा, कितना नुकसान

Pradesh Samwad Team

अमेरिकी बाजार में लॉन्च किए गए 600 मिलियन डॉलर के बांड एक दिन पूर्व रद्द

Pradesh Samwad Team

मंत्री विश्वास सारंग ने अटल जी के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment