Pradesh Samwad
देश विदेश

स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने के कुछ घंटो बाद ही मेगदालेना एंडरसन ने दिया पद से इस्तीफा


स्वीडन की प्रधानमंत्री चुने जाने के कुछ घंटों बाद ही संसद में बजट प्रस्ताव गिरने पर, मेगदालेना एंडरसन ने बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही सहयोगी दल द ग्रीन्स ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया।
एंडरसन ने मीडिया से कहा, “मेरे लिए यह सम्मान का प्रश्न है लेकिन मैं ऐसी सरकार का नेतृत्व नहीं करना चाहती जिसकी वैधानिकता पर सवाल खड़ा किया जा सके।”
एंडरसन ने संसद के अध्यक्ष एंड्रियास नोरलेन से कहा है कि वह अब भी ‘सोशल डेमोक्रेटिक’ की एक पार्टी की सरकार का नेतृत्व करने की इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक पार्टी सरकार से समर्थन वापस लेती है तो गठबंधन की सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
स्वीडन की 349 सीटों वाली संसद के अध्यक्ष एंड्रियास नोरलेन ने कहा कि उन्हें एंडरसन का इस्तीफा मिल गया है और वह स्थिति पर चर्चा के लिए पार्टी के नेताओं से बात करेंगे।

Related posts

तुर्की की अब खैर नहीं, ग्रीस को मिला तबाही मचाने वाला राफेल जेट, ‘शस्‍त्रपूजा’ से जोरदार स्‍वागत

Pradesh Samwad Team

दक्षिण अफ्रीका से लेकर हांगकांग तक फैला नया वैरिएंट, विशेषज्ञ बोले- सबसे ‘बदतर’ रूप

Pradesh Samwad Team

क्या LGBT फेस्टिवल से दुनिया में फूटा मंकीपॉक्स का ‘बम’? 80000 लोगों ने लिया था हिस्सा, कई संक्रमित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment