Pradesh Samwad
ज़रा हटके

शादी के दिन नहीं आया दूल्हा, तो दुल्हन ने इस अनोखे अंदाज में की शादी!


शादी में दूल्हे और दुल्हन दोनों का ही होना जरूरी है। लेकिन यह खबर पढ़ने के बाद आप कहेंगे ऐसा नहीं है। बिना दूल्हे के भी शादी हो सकती है। क्योंकि ऐसा हुआ है। हुआ ये कि शादी के दिन अचानक से दूल्हे की हो गई तबीयत खराब, उसे अस्पताल दाखिल करना पड़ा और वो अपनी ही शादी में नहीं आ पाया।
पर दुल्हन ने कर ली शादी : शादी के टाइम ही दूल्हे की तबीयत खराब हो गई। उसे फूड पॉयजन हो गया था। यह घटना अमेरिका के नॉर्थ कैरोलेना की है।
जब दूल्हा अस्पताल चला गया, तो किसी ने एक पोल उठाया उसपर कोट टांग दिया। बाद में चेहरे वाली जगह पर आईपैड लगाकर उसपर दूल्हे की फोटो लगा दी। यहां तक कि दुल्हन ने इसी प्रतीकात्मक दूल्हे के साथ डांस भी किया और अपना वेडिंग केक भी काटा।

Related posts

पुजारी रोते हुए ‘लड्डू गोपाल’ को लेकर पहुंचा अस्पताल, नहलाते समय टूट गई थी मूर्ति की बांह

Pradesh Samwad Team

सीलिंग से लटक रहा था ‘बालों से भरा सिर’, सच पता चला तो बुलाई मदद

Pradesh Samwad Team

पाक न्यूज शो में चल रही थी केले पर बात, एंकर की हंसी निकल गई

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment