Pradesh Samwad
देश विदेश

स्पेन में 50 साल बाद ज्वालामुखी में हुआ विस्फोट, लाल लावे को आता देख लोगों ने घर छोड़ा

स्पेन के ला पाल्मा के अटलांटिक द्वीप पर रविवार शाम को सक्रिय ज्वालामुखी में विस्फोट हो रहा है। स्पेन के सरकारी प्रसारक टीवीई ने वीडियो जारी कर बताया है कि क्यूम्ब्रे विएजा ज्वालामुखीय रिज से काला और सफेद धुआं निकल रहा है। कैनरी द्वीप ज्वालामुखी संस्थान ने भी ज्वालामुखी में विस्फोट होने की सूचना दी है।
प्रशासन ने लोगों को निकालना शुरू किया : स्पेन के प्रशासन ने ला पाल्मा के अटलांटिक द्वीप से रविवार को लोगों को निकालना शुरू कर दिया। वहीं विशेषज्ञों ने भूकंप के तेज झटके और ज्वालामुखी में विस्फोट के खतरे की चेतावनी दी थी। सरकारी विशेषज्ञों ने बताया था कि विस्फोट अभी होने वाला नहीं है। द्वीप की सतह के पास भूकंप आने का अंदेशा बढ़ गया है।
भूकंप आने का खतर बढ़ा : यह द्वीप कैनरी द्वीपसमूह का हिस्सा है। अधिकारियों ने भूकंपीय गतिविधि के केंद्र के नजदीक स्थित गांवों से एहतियाती उपाय के तहत लोगों को निकालने का आदेश दिया है। रविवार को 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था और भूकंपीय गतिविधि की कंपन सतह पर महसूस की गई थी।
अंतिम बार 1971 में हुआ था विस्फोट : ज्वालामुखी जोखिम रोकथाम योजना की वैज्ञानिक समिति ने कहा कि भूकंप के तेज़ झटके आ सकते हैं, जिससे इमारतों को नुकसान पहुंच सकता है। वैज्ञानिक विशेषज्ञों की समिति ने कहा है कि अटलांटिक द्वीप के दक्षिण-पश्चिमी तट के एक हिस्से से पहाड़ों से चट्टानों के नीचे गिरने का अंदेशा है। पिछली बार 1971 में इस ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ था।

Related posts

पुरातत्वविदों को नदी की गहराई में मिला ‘खजाना’, 1800 साल पहले दफनाए गए थे चांदी के 5,500 सिक्के

Pradesh Samwad Team

ब्रिटेन: PM बोरिस जॉनसन 7वीं बार बनने वाले हैं पिता, पत्नी ने शेयर की मिसकैरेज के बाद मिली खुशी की उम्मीद

Pradesh Samwad Team

यूक्रेनी सेना को खदेड़ चंद घंटों में मारियुपोल पर कर लेंगे कब्जा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment