Pradesh Samwad
खेल

स्टोक्स की खतरनाक बाउंसर रूट के हेलमेट पर लगी, Pink Ball Test से पहले हो सकता था बड़ा हादसा

एशेज सीरीज 2021 (Ashes 2021) का पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया से हार चुकी है। जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम इस समय दूसरे टेस्ट की तैयारियों में जुट गई है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 16 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। यह डे नाइट टेस्ट मैच होगा जो पिंक बॉल (AUS v ENG Pink Ball Test) से खेला जाएगा।
पिंक बॉल टेस्ट से पहले जो रूट (Joe Root) को मंगलवार को नेट्स पर जमकर पसीना बहाते हुए देखा गया। प्रैक्टिस सेशन के दौरान रूट उस समय परेशानी में दिखे जब बेन स्टोक्स (Ben Stokes Bouncer) का एक बाउंसर उनके हेलमेट पर जा लगा।
दरअसल हुआ यूं कि ऑलराउंडर स्टोक्स की शॉर्ट पिच गेंद को हिट करने की कोशिश में रूट चूक गए और गेंद सीधे उनके हेलमेट पर जा लगी। हालांकि इसके बाद रूट ने जो रिएक्टशन दिया उससे जाहिर हुआ कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।
इसके बाद भी रूट बल्लेबाजी करते रहे। रूट नेट्स से जाने वाले आखिरी खिलाड़ी थे। इससे पहले स्टोक्स पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। ब्रिसबेन में खेले गए टेस्ट मैच में स्टोक्स कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। उन्होंने उस टेस्ट मैच में 12 ओवर की गेंदबाजी की थी।
पिंक बॉल टेस्ट में स्टोक्स का खेलना लगभग तय : हालांकि एडिलेड टेस्ट (AUS v ENG Adelaide Test) में रूट को जिस तरह से स्टोक्स बोलिंग कर रहे थे उससे यह संकेत मिलता है कि वह पिंक बॉल टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे। पिंक बॉल टेस्ट मैच में एक बार फिर इंग्लैंड के बल्लेबाजों की परीक्षा होगी। ऑस्ट्रेलियाई बोलर के आत्मविश्वास इस समय सातवें आसमान पर हैं जिनकी अगुआई तेज गेंदबाज कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं।
पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया : पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में मेहमान इंग्लैंड की टीम 147 रन पर ढेर हो गई थी जबकि दूसरी पारी में उसने 297 का स्कोर खड़ा किया था। इंग्लैंड को पहले टेस्ट में 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Related posts

ऑल इंडिया ओपन टैगोर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022
टैगोर टी-10 दिन के पहले मैच में मास्टर इलेवेंन के मनोज मनवानी, दूसरे मैच में टैगोर क्लब के उस्मान अली, तीसरे मैच में ओपस बज क्लब भोपाल के आदित्य सिंह और चौथे मैच में भोपाल क्रॉसफिट के संजोग बने मैन ऑफ द मैच, 14 मार्च को तीन क्वार्टर फाइनल मैच, 15 मार्च को एक क्वार्टर फाइनल और 2 सेमी फाइनल मैच खेला जाएगा

Pradesh Samwad Team

39वीं सीनियर एवं 23वीं ओपन स्प्रींट नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप-2022

Pradesh Samwad Team

बैट-बॉल के साथ लाल जोड़ा पहनकर करवाया फोटो शूट, पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर ने की शादी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment