28.5 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा से फैन ने पूछा शादी कब करेंगी? ऐक्ट्रेस ने ‘दबंग’ अंदाज में दिया ये जवाब


बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) काफी बेबाक हैं और तमाम मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस के साथ ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा। इस दौरान तमाम फैंस ने कई सवाल किए। वहीं, एक फैन ने उनकी शादी (Sonakshi Sinha Marriage) को लेकर सवाल कर दिया है। इस पर सोनाक्षी ने उसे करारा जवाब दे डाला।
सोनाक्षी सिन्हा से एक फैन ने पूछा, ‘मैम सबकी शादी हो रही है, आप कब शादी करेंगी?’ जिस पर सोनाक्षी सिन्हा ने फैन को करारा जवाब दिया, ‘सभी को भी कोविड हो रहा है? क्या मुझे भी होना चाहिए?’ सोनाक्षी सिन्हा से एक अन्य फैन ने पूछा कि वह इस समय क्या कर रही हैं। इस पर उन्होंने बताया कि वह मार्वल मूवीज की फिल्में देख रही हैं। इसके साथ ये भी बताया कि वह अभी पांचवें नंबर की फिल्म पर पहुंचीं और अगली फिल्म ‘थॉर’ है। इस तरह से फैंस ने खूब सवाल किए जिसके सोनाक्षी सिन्हा ने जवाब दिए।
गौरतलब है कि आए दिन सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के कथित अफेयर को लेकर खबरे आती हैं। हाल ही में जहीर इकबाल ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से बात की। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा संग अफेयर के सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘वो मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं। मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें अचानक क्यों शुरू हो गईं। हम सब इतने सालों से साथ हैं। हम लंबे समय से दोस्त हैं।’
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त और नोरा फतेही भी हैं। सोनाक्षी सिन्हा अब ‘फॉलन’ के साथ अपनी वेब सीरीज में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें वह एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रही है। इसके साथ ही वह ‘बुलबुल तरंग’ में भी दिखाई देगी।

Related posts

अनन्या पांडे ‘ग्लोबल सिटीजन कॉन्सर्ट’ में भाग लेने वाली बनी सबसे कम उम्र की भारतीय हस्ती

Pradesh Samwad Team

भोपाल में विज्ञान महाकुंभ का आयोजन , 700 से अधिक युवा वैज्ञानिक शामिल

Pradesh Samwad Team

अरमान कोहली की मुश्किलें बढ़ीं, 1 सितंबर तक रहेंगे NCB की हिरासत में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment