Pradesh Samwad
खेल

सैय्यद अबान शकील ने आल इंडिया बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगता में ब्रॉन्ज़ मैडल प्राप्त किया

भोपाल, स्वर्गीय सैयद शकील मोहम्मद के पुत्र एवं उनके द्वारा प्रशिक्षित सैय्यद अबान शकील ने दिल्ली में आयोजित खान क्लासिक 2021 इंडिया लेवल चैंपियनशिप मेंस फिजिक कैटेगरी में ब्रॉन्ज़ मैडल प्राप्त किया है। वह मध्य प्रदेश से ब्रॉन्ज़ मैडल प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति हैं। स्वर्गीय सैयद शकील मोहम्मद के निर्देशन में ही सैय्यद अबान शकील ने बॉडीबिल्डिंग की बारीकियां सीखी । स्वयं स्वर्गीय सैयद शकील मोहम्मद बॉडीबिल्डर चैम्पियन थे। सैयद अबान शकील भी अपने पिताजी के नक्शे कदम पर चलते हुए बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं । सैयद अबान शकील ने इन सभी उपलब्धियों का श्रेय अपने पिताजी स्वर्गीय सैयद शकील मोहम्मद को दिया है । सैय्यद अबान शकील आगे आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेने की तैयारियां कर रहे हैं। सैयद अबान शकील की इस उपलब्धि पर उनकी माता श्रीमती रूही शकील , हनिया शक़ील एवं सेंट माइकल स्कूल एवं एकेडमी की डायरेक्टर एवं बहन हिबा शकील मोहम्मद, सैय्यद अयान शकील तथा सेंट माइकल क्रिकेट एकेडमी के कोच समद दाद खान, एस,एम, गुफरान एवं नौशाद अहमद ने प्रशंसा व्यक्त किए तथा उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related posts

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

NZ vs BAN : न्यूज़ीलैंड 88 पर दो विकेट गिरे

Pradesh Samwad Team

जिला क्रिकेट संघ विदिशा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment