19.2 C
Madhya Pradesh
October 24, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटके

‘सुसाइड बॉम्बर’ से ऐसे बचाई सैंकड़ों जानें, UK लिवरपूल ब्लास्ट में टैक्सी ड्राइवर बना हीरो


ब्रिटेन में रविवार को लिवरपूल के महिला अस्पताल के बाहर हुए धमाके में एक टैक्सी ड्राइवर की सूझबूझ से कई लोगों की जान बच गई। धमाका एक टैक्सी में हुआ था जिसका ड्राइवर ब्रिटिश नागरिक डेविड पैरी था। धमाके से पहले वो टैक्सी से बाहर कूद गया था। कूदने से पहले उसने टैक्सी को लॉक कर दिया था। पेरी को ब्रिटेन में हीरो कहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि पैरी के वजह कई लोगों की जान बच गई। हालांकि, खुद पैरी घटना में गंभीर रूप से घायल है। सुबह करीब 11 बजे हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे आतंकी घटना करार दिया है।
लिवरपूल हॉस्पिटल के बाहर ब्लास्ट के बाद पुलिस ने फौरन चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ और कुछ ही देर में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार में मौजूद पैसेंजर की मौत हो गई थी। ब्रिटिश काउंटर टेरेरिज्म डिपार्टमेंट ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इसी की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक मारे गए व्यक्ति और गिरफ्तार लोगों की पहचान नहीं बताई गई है। पुलिस का कहना है कि हमलावर ने खुद यह बम बनाया था और इससे अपने आप को उड़ा लिया।
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने टैक्सी ड्राइवर पैरी की तारीफ करते हुए कहा कि उसने सूझबूझ से काम लिया और बड़ी घटना को टाल दिया। स्पेशल टीम अब यह जांच कर रही है कि हमलावर आखिर किसे निशाना बनाना चाहता था। डेली मेल के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों की उम्र 21 से 29 साल के बीच है। हालांकि, इनके नाम अब तक नहीं बताए गए हैं। पुलिस ने कुछ और स्थानों पर भी रेड की है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को इस मामले पर स्पेशल मीटिंग की।
बता दें कि इंग्लैंड के उत्तरी शहर लिवरपूल में रविवार को एक महिला अस्पताल के बाहर कार में बम विस्फोट हुआ था। धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, बम धमाका एक कार में हुआ था जो बहुत धीमी रफ्तार से आने के बाद हॉस्पिटल के बाहर खड़ी हो गई थी। इसकी जांच आतंकी हमले के एंगल से की गई थी। सोमवार को मामला एंटी टेरेरिज्म डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया।

Related posts

कछुए ने पहले चिड़िया को मारा और फिर खा गया, वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए

Pradesh Samwad Team

खुल्ले पैसों से लगी महिला को 2 करोड़ की लॉटरी

Pradesh Samwad Team

लड़के से हुई ऑनलाइन दोस्ती और मिलने के लिए स्वीडन से मुंबई चली आई 16 साल की किशोरी, वापस भेजी गई

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment