Pradesh Samwad
खेल

सारांश ट्रॉफी डे नाईट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 6 से

भोपाल। राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका सारांश टाइम्स और सारांश टाइम्स डाट काम द्वारा जस्टिस तन्खा मेमोरियल -इंस्टीट्यूट फार स्पेशल चिल्ड्रेन के साथ मिलकर 6 से 15 मई 2022 तक दस दिवसीय सारांश ट्राफी इंटर कार्पोरेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय ओल्ड कैंपियन खेल मैदान पर होने वाले सारांश ट्राफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) के अध्यक्ष और पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र पुलिस के पूर्व डीजी डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव करेंगे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री चिकित्सा शिक्षा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग विश्वास सारंग रहेंगे। बीडीसीए द्वारा अनुमोदित इस टी-20 टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट की विजेता टीम को इनाम के रूप में 75 हजार रुपए की नकद राशि तथा उप विजेता टीम को इनाम के रूप में 50 हजार रुपए की नकद राशि तथा ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट में मैन आफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बार एवं अन्य अवार्ड भी प्रदान किए जाएंगे। इस डे-नाइट टूर्नामेंट का एक मैच दिन में और एक रात में खेला जाएगा। सारांश ट्राफी इंटर कार्पोरेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का यह पहला अवसर है। इसमें डीजीपी इलेवन, नगर निगम भोपाल, बीएसएनएल, जैसी प्रतिष्ठित टीमें भाग से रही हैं। टूर्नामेंट में बीडीसीए के सभी नियमों का पालन किया जाएगा। सभी मैच लेदर (वाइट) बाल से खेले जाएंगे।

Related posts

मध्यप्रदेश के एक छोटे जिले के छोटे गाँव से मिला एक और आईपीएल सितारा, सिवनी के मोहम्मद अरशद खान बने आइपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम का हिस्सा

Pradesh Samwad Team

के.एम.आर. स्पोर्ट्स (स्विमिंग) क्लब के तैराको ने जिला तैराकी प्रतियोगिता में जीते 76 पदक

Pradesh Samwad Team

बेटी को 10 महीने बाद मिले वसीम अकरम, शेयर की प्यारी सी VIDEO

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment