Pradesh Samwad
Uncategorized

सारांश ट्रॉफी डे नाईट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट : समर्थ ड्यूराटेक ने गोल्डन ग्रुप और जल विद्युत ने लक्ष्मी गारमेंट्स को हराया, 10 विकेट से मैच जीत कर जल विद्युत क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

भोपाल। राजधानी के ओल्ड कैंपियन ग्राउंड पर खेले जा रहे सारांश ट्रॉफी इंटर कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में तीसरे दिन के पहले मैच में जल विद्युत की टीम ने लक्ष्मी गारमेंट्स की टीम को 10 विकेट से हराया। लक्ष्मी गारमेंट्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग को चुना। लक्ष्मी गारमेंट्स की ओर से अंकित भैया ने 33 गेंदों पर सर्वाधिक 50 रन का स्कोर बनाया। शिवा अय्यर ने 34 गेंदों पर 33 रन और शशांक ने 24 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली। जल विद्युत की ओर से दर्पण ने 15 रन देकर दो विकेट लिए और निषेश ने 23 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इस तरह लक्ष्मी गारमेंट्स ने आठ विकेट पर 127 रन बनाए। इसके जवाब में मैदान में उतरी जल विद्युत की टीम के ओपनिंग बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट खोए 129 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया। जल विद्युत की ओर से राहुल ठाकुर ने 35 गेंदों पर चार छक्कों और 11 चौकों की मदद से 79 रन बनाए जबकि आशीष बिल्थरे ने सात चौकों की मदद से 41 गेंदों पर 48 रन बनाए और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। लक्ष्मी गारमेंट्स की ओर से अंकित भैया ने 2.4 ओवर में 35 रन और अमित पवार ने 2 ओवर में 25 रन दिए। जल विद्युत के राहुल ठाकुर को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
इसके पहले शनिवार रात फ्लड लाइट्स की जगमगाती रोशनी में खेले गए लीग मैच में समर्थ ड्यूराटेक ने गोल्डन ग्रुप को 1 विकेट से हराया। गोल्डन ग्रुप ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। गोल्डन ग्रुप की ओर से अंबर हसन ने 35 गेंदों पर 64 रन और शम्मी ने 21 गेंदों पर 43 रन बनाए और इस तरह गोल्डन ग्रुप की टीम 9 विकेट पर 194 रन का स्कोर बनाकर आउट हो गई। समर्थ ड्यूराटेक के विनोद पाल सबसे सफल बॉलर रहे जिन्होंने 43 रन देकर तीन विकेट लिए। गोल्डन ग्रुप की चुनौती को स्वीकार करते हुए समर्थ ड्यूराटेक की टीम ने 19.5 ओवर में 195 रन का स्कोर खड़ा कर मैच जीत लिया । समर्थ ड्यूराटेक की ओर से अभिषेक सिंह ने 54 गेंदों पर 84 रनों की चमकदार पारी खेली। गोल्डन ग्रुप की ओर से रिजवान सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 43 रन देकर तीन विकेट लिए। अरबाज कुरैशी ने 31 रन देकर दो विकेट लिए। विनोद पाल को उनके शानदार प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Related posts

MyStake Casino: Your Ultimate Entry Point to Premium Online Gaming Experience Superiority

अमेरिका-रूस के बीच अखाड़ा बना भूमध्‍य सागर, हवा में आमने-सामने आए फाइटर जेट

Pradesh Samwad Team

Spinmate88 Gaming House: The Premier Platform for Outstanding Gaming Excellence

Leave a Comment