Pradesh Samwad
खेल

सारांश ट्रॉफी डे नाईट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट स्पोर्ट्स एज का शानदार जीत से आगाज

आज खेले गए पहले मैच में स्पोर्ट्स एज ने विजाग को 41 रन से हराया वही एक अन्य मैच में जल विद्युत ने डॉ रजा इलेवन को हराया।
भोपाल। ओल्ड कैंपियन ग्राउंड पर चल रहे सारांश ट्रॉफी इंटर कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को पहला मुकाबला स्पोर्ट्स एज और विजाग लॉजिस्टिक के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स एज की टीम ने टॉस जीता और विजाग की टीम को पहले गेंदबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। स्पोर्ट्स एज की टीम ने 3 विकेट पर 183 रनों का स्कोर बनाया और विजाग को जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य दिया। स्पोर्टसेज की ओर से नेगी ने 34 गेंदों पर 63 रन बनाए, जबकि के आयुष ने 27 गेंदों पर 53 और अतुल खरे ने 28 गेंदों पर 30 रन बनाए। विजाग के लिए रविंद्र जैन ने 23 रन देकर तीनों विकेट लिए। रियाज फारुकी और फैजल खान सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए जिन्होंने 42_42 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। स्पोर्ट्सएज की पारी के जवाब में विजाग लॉजिस्टिक की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रियाज फारुकी ने 36 रन , दुर्रेज फारुकी ने 26 रन और फैजल खान ने 20 रन बनाए। स्पोर्ट्सएज की ओर से गेंदबाजी करते हुए जीतू ने 29 रन देकर पांच विकेट लिए। अतुल खरे , कप्तान योगेंद्र व्यास और दीपक ने एक-एक विकेट लिए। विजाग लॉजिस्टिक्स की टीम 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.3 ओवर में 142 रन ही बना पाई और स्पोर्ट्सएज ने 41 रन से यह मैच जीत लिया। स्पोर्ट्स स्पोर्ट्सएज के जीतू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इसके पहले शुक्रवार रात दूधिया रोशनी में खेले गए लीग मुकाबले में डॉक्टर रजा होम्यो क्लिनिक की टीम ने टॉस जीतकर जल विद्युत निगम की टीम को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। जल विद्युत निगम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 167 रन बनाए जल विद्युत निगम की ओर से आशीष बिल्थरे ने सात चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। दर्पण ने 21 गेंदों पर 26 रन बनाए। रजा होम्यो क्लीनिक की ओर से जी वकार आलम ने 19 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। रजा होम्यो क्लीनिक की टीम ने 167 रनों की चुनौती को स्वीकार करते हुए बैटिंग शुरू की। टीम के अजहर खान में 32 गेंदों पर 59 रन बनाए। जल विद्युत निगम की ओर से बोलिंग करते हुए आशीष बिल्थरे ने 19 रन देकर तीन विकेट और विवेक परदेसी ने 17 रन देकर दो विकेट लिए। जल विद्युत निगम के गेंदबाजों के आगे डॉक्टर रजा होम्यो क्लीनिक की टीम टिक ना सकी और 16.3 ओवर में 114 रन बनाकर आउट हो गई। बैटिंग और बॉलिंग दोनों में शानदार प्रदर्शन के लिए आशीष बिल्थरे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। भोपाल से प्रकाशित हिंदी मासिक पत्रिका सारांश टाइम्स और सारांश टाइम्स डॉट कॉम और सारांश टाइम्स डॉट कॉम द्वारा जस्टिस तंखा मेमोरियल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेशल चिल्ड्रन के साथ मिलकर आयोजित किए जा रहे हैं इस टूर्नामेंट के मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी ओल्ड कैंपियन ग्राउंड पहुंचे। दूसरे दिन के मैच में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित आरके कंस्ट्रक्शंस के अशोक जैन का सारांश टाइम्स के डायरेक्टर अर्सलान ताहिर ने बुके देकर स्वागत किया। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि राज ग्रुप के डायरेक्टर संदीप मेहता जी और विवेक धवन का भी अर्सलान ताहिर ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक और चेयरमैन डॉक्टर अब्दुल ताहिर भी उपस्थित थे

Related posts

स्व. श्री कैलाश सारंग स्मृति आठवीं मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता का खेल मंत्री ने किया उद्घाटन

Pradesh Samwad Team

ENG v IND 2nd Day : बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत स्कोर 125/4

Pradesh Samwad Team

कामनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला कुश्ती टीम

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment