Pradesh Samwad
देश विदेश

सर्बिया में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समर्थन में उतरे लोग, झंडा लहराते हुए निकाली रैली

यूक्रेन पर रूस के हमले के समर्थन में रविवार को कई कारें सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड से होकर गुजरीं। कार में सवार लोगों ने रूसी और सर्बियाई झंडे लहराए, हॉर्न बजाया और पुतिन (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) समर्थक नारे लगाए। सर्बिया ने औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ की सदस्यता की मांग करने और मास्को की आक्रामकता की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने के बावजूद अपने सहयोगी रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों में शामिल होने से इनकार कर दिया है।
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार 17वें दिन भी जारी रहा। रूसी सेना ने रविवार को यूक्रेन के एक मिलिट्री ट्रेनिंग कैंप पर हमला किया। इस हमले में 35 लोगों के मारे जाने की खबर है। बता दें कि दुनिया भर में रूस के यूक्रेन पर हमले की निंदा की जा रही है। रविवार को पोप फ्रांसिस ने यूक्रेन में जारी रूसी हमले में निहत्थे आम नागरिकों और बच्चों की हत्या को बर्बरता करार देते हुए इसकी निंदा की।
पोप ने आग्रह किया कि शहरों के कब्रिस्तान में तब्दील होने से पहले तत्काल युद्ध को रोका जाना चाहिए। यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से रविवार को पोप ने बेहद कड़े शब्दों में इसकी निंदा की। सेंट पीटर्स स्क्वायर में रविवार को एकत्र करीब 25,000 लोगों को संबोधित करते हुए पोप ने कहा कि मैं कहता हूं कि ईश्वर के नाम पर इस नरसंहार को रोक दो।

Related posts

एलन मस्क के नए ट्वीट ने मचाई खलबली : ‘अगर मैं संदिग्ध हालातों में मर जाऊं तो…’

Pradesh Samwad Team

काबुल पर तालिबान के कब्जे से निशाने पर बाइडन, पुराना वीडियो शेयर कर कोस रहे लोग

Pradesh Samwad Team

करतारपुर साहिब में फोटोशूट को लेकर बढ़ा बवाल, विरोध के बाद पाकिस्तान पुलिस ने शुरू की जांच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment