37.3 C
Madhya Pradesh
June 19, 2026
Pradesh Samwad
खेलविडियो

विराट कोहली ने की जसप्रीत बुमराह के ऐक्शन की नकल

श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने कमाल की गेंदबाजी की। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पहले दिन उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए वहीं दूसरी पारी में 303/9 का स्कोर बनाया। श्रीलंका की पहली पारी (India vs Sri Lanka) 109 रन पर सिमट गई। उसके सामने मैच में जीत के लिए 447 रन का टारगेट दिया। बुमराह (Bumrah Bowling) ने मैच के पहले दिन ही शुरुआती तीन ओवरों में ही श्रीलंका को दो झटके दिए थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज को आउट किया था। बुमराह ने भारत में पहली बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया।
बुमराह जहां श्रीलंका के बल्लेबाजों के विकेट गिरा रहे थे वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली फैंस का अलग ही तरीके से मनोरंजन कर रहे थे। कोहली मैदान पर बुमराह के ऐक्शन की नकल करते हुए देखे गए। यह बात श्रीलंका की पारी की शुरुआत से पहले की है। कोहली टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ खड़े थे। सभी लोग खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे।
विराट कोहली वाकई खूब मस्ती-मजाक के मूड में थे। कोहली ने बुमराह के ऐक्शन की नकल करने की कोशिश की और इसके बाद बाकी खिलाड़ी भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाए। यहां तक कि कॉमेंटेटर्स भी खुद पर काबू नहीं रख पाए। कॉमेंट्री कर रहे इरफान पठान ने याद दिलाई कि कोहली इससे पहले हरभजन सिंह के ऐक्शन की नकल कर चुके हैं। 33 वर्षीय कोहली हालांकि बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। पहली पारी में उन्होंने 23 और दूसरी पारी में सिर्फ 13 रन बनाए।

Related posts

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड में फाइनल में पहुंचने की जंग, कौन किसपर भारी

Pradesh Samwad Team

जिला क्रिकेट संघ विदिशा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता कल फाइनल मैच कनारा बी V/S विदिशा इलेवन के मध्य खेला जाएगा

Pradesh Samwad Team

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी) : रोमांचक मैच में उदय गुप्ता क्रिकेट अकादमी ने के जी कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी को 4 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment