Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

सम्राट मीहिर की प्रतिमा की सुरक्षा में 500 जवान, लड़की के डांस पर बवाल, एम्स के डिप्टी डायरेक्टर की गिरफ्तारी


एमपी में सुबह से कई बड़ी खबरों को लेकर हलचल तेज है। ग्वालियर-चंबल के इलाके में सम्राट मिहिर की जाति को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसकी आंच ग्वालियर तक पहुंच गई है। वहीं, छतरपुर में मंदिर में डांस कर एक लड़की ने बवाल मचा दिया है। एम्स के डिप्टी डायरेक्टर को सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं, एमपी में मानसून जाते-जाते मेहरबान है। सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में गृहमंत्री के साथ बैठक में गए हैं।
सम्राट मीहिर की प्रतिमा की सुरक्षा में 500 जवान : सम्राट मीहिर की जाति को लेकर चंबल इलाके में बवाल जारी है। गुर्जर और राजपूत समुदाय के लोगों में जबरदस्त भिड़ंत हुई है। मुरैना और भिंड के बाद इसकी आंच ग्वालियर तक पहुंच गई है। ग्वालियर में सम्राट मीहिर की प्रतिमा की सुरक्षा में 500 जवानों को लगाया गया है। चिरवाई नाका को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। यहां पर 400 जवानों के साथ दो SAF की कंपनियां तैनात की गई हैं। इस प्रतिमा के इर्द गिर्द गुर्जरों के 50 गांव है। इसलिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मंदिर में नाची लड़की, मचा बवाल : इंदौर के बाद छतरपुर में वीडियो क्रिएटर आरती साहू ने मंदिर में डांस किया है। वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। जन टोरिआ मंदिर में इस वीडियो को शूट किया गया है। हिंदू संगठनों को वीडियो पर एतराज और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मंदिर के महंत ने कहा है कि धर्म स्थल को इससे बदनाम किया गया है।
दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान : एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में हैं। वह नक्सलवाद पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मीटिंग में शामिल होने गए हैं। 10 राज्यों के सीएम को इस मीटिंग में बुलाया गया था। नक्सलवाद के मुद्दे पर सीएम शिवराज गृह मंत्री के सामने अपनी बात रखेंगे। एमपी के बालाघाट जिले में नक्सलियों का प्रभाव है।
एम्स का डिप्टी डायरेक्टर गिरफ्तार : वहीं, भोपाल एम्स भ्रष्टाचार को लेकर लगातार सुर्खियों में है। सीबीआई की टीम ने भोपाल के शाहपुरा इलाके से एम्स के डिप्टी डायरेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। वह एक रेस्टोरेंट के पास करीब एक लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे। इसके बाद एम्स के कई अधिकारी रडार पर हैं। सीबीआई की टीम उन पर पैनी नजर रख रही है।
मैं कांग्रेसी हूं : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को लेकर कई तरह की खबरें चल रही थीं। चर्चाओं के अनुसार वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। अजय सिंह ने अब सफाई देते हुए कहा कि मैं कांग्रेसी हूं, था और रहूंगा। बीजेपी में जाने की खबरों में कोई दम नहीं है। मैं अपने क्षेत्र के विकास को लेकर लोगों से मिलता रहता हूं।

Related posts

Personnifier TTJL Casino Licence Et Réglementé · région européenne Unlock Offer Avantegarde Online Casino

अमित शाह का अखिलेश पर हमला, कहा- आपको याद दिला दूं, एसपी ने ही रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं

Pradesh Samwad Team

From Early Servers to Cloud‑Powered Perks: A Historical Look at Bonus Systems in Modern Gaming Platforms

Leave a Comment