28.1 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

अमित शाह का अखिलेश पर हमला, कहा- आपको याद दिला दूं, एसपी ने ही रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत की और विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘ये अखिलेश एंड कंपनी हमें ताने मारती थी कि मंदिर वहीं बनाएंगे-तिथि नहीं बताएंगे, लेकिन अब तो मंदिर की नींव डाल दी। आप तो पांच हजार रुपये देने से भी चूक गए अखिलेश बाबू।’
कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए उन्होंने कहा, ‘आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देते हैं, वोट देते हैं तो वह तीन गुना वापस लौटाते हैं। किसी को कल्पना नहीं थी कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, लेकिन मोदी ने शिलान्यास कर दिया। हम राम लला का मंदिर वहीं बनाएंगे।’
शाह ने कहा, ‘मैं याद दिलाने आया हूं कि आपकी पार्टी (एसपी) की सरकार थी। जिसने राम भक्तों को गोलियों से भून दिया था। यही फर्क है परिवारवादी पार्टियां और बीजेपी में। बीजेपी का वादा था कि कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाएंगे और इसके लिए हमारे पहले अध्यक्ष श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर की धरती पर बलिदान दिया। हर बार हम घोषणा पत्र में इसे रखते और सोचते कब पूरा होगा। 2019 में पूर्ण बहुमत मिला और हमने अनुच्छेद-370 और 35ए को उखाड़ फेंका। भारत माता का मुकुट मणि आज हमेशा के लिए भारत के साथ जुड़ गया और भारत का अभिन्न अंग बन गया।’
शाह ने एसपी और बीएसपी के साथ गांधी और वाड्रा परिवार पर भी हमला बोला। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गांधी-वाड्रा परिवार सुने, इसके लिए हिसाब लेकर आया हूं। कुछ ऐसे होते हैं, जो चुनावी मेंढक की तरह चुनाव के वक्त बाहर आते हैं।
विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा, ‘उप्र में कई साल तक एसपी-बीएसपी का खेल चलता रहा और इस खेल ने उत्तर प्रदेश को बबार्द कर दिया। पश्चिमी उप्र में कैराना से पलायन शुरू हुआ था और यहां लखनऊ में हुक्मरानों की नींद नहीं उड़ती थी। आज कहने आया हूं कि आज किसी की हिम्मत नहीं है कि पलायन कराएं, क्योंकि पलायन कराने वालों का पलायन हो चुका है।’
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले एसपी-बीएसपी के खेल में उप्र में कानून व्यवस्था के बुरे हाल थे। जिसे देखकर मेरा खून खौल जाता था। आज दूरबीन लेकर ढूंढ़ता हूं तो कहीं कोई बाहुबली नजर नहीं आता। शाह ने कहा कि बीजेपी के 86 लाख कार्यकर्ता इस बूथ सदस्यता अभियान में लगे हैं और सदस्यता अभियान आज (शुक्रवार) से शुरू होकर दिसंबर तक चलेगा।
गृह मंत्री ने विधानसभा चुनाव के लिए जनता से संपर्क कर उनकी इच्छा से चुनाव घोषणा पत्र बनवाने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा, ‘ये बीजेपी है, जो लोगों की बातों को जानती है, जो आप लेकर आएंगे पार्टी को देंगे, उसे धर्मेंद्र प्रधान (चुनाव प्रभारी) और स्‍वतंत्र देव (प्रदेश अध्यक्ष) संकलित कर घोषणा पत्र बनाएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे यहां घोषणा पत्र कोई एनजीओ नहीं बनाता, लाखों करोड़ों जनता से संपर्क कर उनकी इच्छा का घोषणा पत्र बनाते हैं।’

Related posts

नरोत्तम मिश्रा ने ओवैसी को समझाया, क्यों अपराधी है इंदौर में पकड़ा गया चूड़ी वाला

Pradesh Samwad Team

सरकार मात्र विक्रताओं द्वारा बेचे गए माल परले रही 10 % GST

Pradesh Samwad Team

मंदसौर गोली कांड ने 2018 के विधानसभा चुनाव में छीन ली थी शिवराज की कुर्सी, लखीमपुर खीरी की आंच में झुलसेंगे योगी आदित्यनाथ?

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment