Pradesh Samwad
राजनीति

समुद्री सुरक्षा पर UNSC की ओपन डिबेट की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, ऐसे करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की समुद्री सुरक्षा पर एक ओपन डिबेट की डिजिटल माध्यम से अध्यक्षता करेंगे। इस डिबेट का विषय ‘समुद्री सुरक्षा बढ़ाना-अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के रखरखाव के लिए एक मामला’ होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने रविवार को एक बयान में कहा कि इस डिबेट में UNSC के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और वहां की सरकारों के शामिल होने की संभावना है। इसमें संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी और प्रमुख क्षेत्रीय संगठनों के भी शामिल होने की संभावना है।
ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे पीएम मोदी : पीएमओ ने बताया, ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओपन डिबेट की अध्यक्षता करने वाले नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इस खुली परिचर्चा के केंद्र में समुद्री अपराध और असुरक्षा तथा इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना होगा।’ पीएमओ ने बताया कि UNSC ने समुद्री सुरक्षा और समुद्री अपराध के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की है और कई प्रस्ताव पारित किए हैं। हालांकि, यह पहली बार होगा कि समुद्री सुरक्षा पर उच्च स्तरीय और खुली चर्चा गहन तरीके से होगी।
समुद्री खतरे से निपटना होगी प्राथमिकता : पीएमओ ने कहा, ‘कोई एक देश समुद्री सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की चिंता नहीं कर सकता लिहाजा यूएनएससी में इसे व्यापक विषय के रूप में आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण है। समुद्री सुरक्षा में एक व्यापक दृष्टिकोण होना चाहिए, जिससे वैध समुद्री गतिविधियों की रक्षा हो सके और साथ ही समुद्री क्षेत्र के पारंपरिक और गैर-पारंपरिक खतरों से निपटा जा सके।’
अगस्त के लिए UNSC की अध्यक्षता कर रहा भारत : गौरतलब है कि भारत इस साल अगस्त महीने के लिए UNSC की अध्यक्षता कर रहा है। एक अगस्त से भारत ने यह जिम्मेदारी संभाल भी ली है।यूएनएससी में केवल 5 स्थायी सदस्य अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, रूस और फ्रांस है। वर्तमान में भारत दो साल के लिए सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है।

Related posts

भोपाल नगर निगम ने रजा मुराद को बनाया स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर, मंत्री ने 24 घंटे के अंदर हटा दिया

Pradesh Samwad Team

महंत नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट बताता है कि मंदिरों में चढ़ावे का कैसे हो रहा है दुरुपयोग : दिग्विजय

Pradesh Samwad Team

LIVE: बुधनी में आयोजित नामांकन जनसभा में संबोधन, शिवराज सिंह चौहान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment