Pradesh Samwad
देश विदेशविडियो

समंदर में उतरा भारत का नया स्वदेशी डेस्ट्रॉयर, दुश्मन के रेडार को भी चकमा दे सकता है

भारतीय नौसेना का स्वदेश में बना विध्वंसक पोत मोरमुगांव का समुद्री परीक्षण अरब सागर में शुरू हो गया है। पी-15बी परियोजना के तहत निर्मित इस युद्धपोत का पहला समुद्री परीक्षण पुर्तगाल से गोवा की आजादी मिलने की 60वीं जयंती के दिन रविवार को शुरू हुआ।
अगले साल नौसेना में शामिल होगा मोरमुगांव : मोरमुगांव पी15बी श्रेणी के तहत निर्मित दूसरा स्वदेशी स्टील्थ विध्वंसक पोत है, जिसे साल 2022 के मध्य में अधिकृत रूप से नौसेना में शामिल किए जाने की योजना है। स्टील्थ टेक्नोलॉजी से लैस होने के चलते यह पोत दुश्मन के रेडार, सोनार आदि को भी चकमा दे सकता है।
समंदर में भारत का नया पोत : भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘इस जहाज को समुद्र में उतारने के लिए 19 दिसंबर की तारीख सबसे उपयुक्त थी, क्योंकि इस दिन देश पुर्तगाली शासन से गोवा की मुक्ति के 60 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।’
बयान में कहा गया, ‘भारतीय नौसेना ने गोवा की मुक्ति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पोत का नाम समुद्र तटीय राज्य गोवा को समर्पित करने से न केवल नौसेना और गोवा के लोगों के बीच आत्मीय संबंधों में वृद्धि होगी, बल्कि यह जहाज की पहचान को स्थायी रूप से राष्ट्र निर्माण में नौसेना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका से भी जोड़ता है।’

Related posts

ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात? NASA कर रहा एयर टैक्सी का टेस्ट, अब हवा में होगा सफर

Pradesh Samwad Team

1 गेंद पर बने 7 रन, न्यूजीलैंड के ओपनर विल यंग ने क्राइस्टचर्च में खेला ऐसा कमाल का शॉट! VIDEO

Pradesh Samwad Team

जंग खत्‍म करने के लिए फिर बातचीत करेंगे रूस और यूक्रेन, तुर्की में होगी अहम बैठक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment