Pradesh Samwad
देश विदेश

सऊदी अरब में रेड हार्ट इमोजी भेजने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर लगेगा 20 लाख रुपए जुर्माना…और जेल

20 लाख रुपए तक का जुर्माना भी लग सकता है। सऊदी अरब में कोई किसी को रेड हार्ट इमोजी भेज रहा है तो मैसेज पाने वाला अगर पुलिस में इसकी शिकायत कर दे तो यह कार्रवाई होगी। सऊदी के एक साइबर एक्सपर्ट ने ओकाज अखबार को बताया कि सऊदी कानून के मुताबिक, अगर हार्ट इमोजी भेजने वाले को दोषी पाया जाता है, तो उसे कम से कम दो से पांच साल की जेल हो सकती है। इसके साथ ही दोषी पर एक लाख सऊदी रियाल का जुर्माना जो (भारतीय रुपए में 2000000 (20 लाख) से भी अधिक की राशि है) लग सकता है।
हार्ट इमोजी भेजना उत्पीड़न अपराध : सऊदी अरब में एंटी-फ्रॉड एसोसिएशन के सदस्य अल मोआताज कुतबी ने कहा कि Whatsapp पर रेड हार्ट इमोजी भेजना एक उत्पीड़न अपराध है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन चैटिंग के दौरान अगर किसी तस्वीर या इमोजी को लेकर पाने वाले ने केस दायर कर दिया तो यह उत्पीड़न अपराध की श्रेणी में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में ऐसे अपराधों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है।
साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के यूजर्स को किसी दो लोगों की बातचीत में जबरन दखल देने, या भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इमेज या इमोजी शेयर करने के खिलाफ सख्त चेतावनी भी दी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस मामले में दोषी के खिलाफ 100000 सऊदी रियाल से अधिक का जुर्माना या दो साल की जेल या दोनों हो सकती है। अगर एक ही यूजर बार-बार उल्लंघन करता हुआ पकड़ा गया, तो उसपर 300000 सऊदी रियाल का जुर्माना या 5 साल की सजा या दोनों हो सकते हैं। कुतबी ने कहा कि सोशल मीडिया यूजर्स को सामने वाले की भावनाओं को जाने बिना उसे लाल दिल वाली इमोजी भेजने से बचना चाहिए।

Related posts

तालिबान ने पहली बार कबूला- रूस में भारत के अधिकारियों से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात?

Pradesh Samwad Team

बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी, साल 2022 में भारत में आएगी भीषण भुखमरी, एलियन करेंगे हमला

Pradesh Samwad Team

सऊदी अरब में पाक PM के खिलाफ नारेबाजी को लेकर इमरान और 150 अन्य पर मामला दर्ज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment