Pradesh Samwad
खेल

पूरन-पॉवेल की तूफानी पारी पर फिरा पानी, टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में पूरा किया जीत का सैकड़ा

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को फिर हार का सामना करना पड़ा. भारत ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन बनाए थे. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवरों में तीन विकेट पर 178 रन ही बना सकी. टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की यह 100वीं जीत है. वेस्टइंडीज के लिए रोवमैन पॉवेल ने सिर्फ 36 गेंदों में नाबाद 68 और निकोलस पूरन ने 41 गेंदों में 62 रनों की विस्फोटक पारी खेली. हालांकि, ये दोनों अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके, और विंडीज को आठ रनों से हार का सामना करना पड़ा.
बेहद धीमी रही विंडीज की शुरुआत : भारत से मिले 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद धीमी रही. वेस्टइंडीज ने छठे ओवर में 34 रनों के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया. काइल मेयर्स 10 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद ब्रैंडन किंग संघर्ष करते रहे. उन्होंने 30 गेंदों में 22 रन बनाए.
आखिरी 18 गेंदों में बनाने थे 37 रन : 8.3 ओवर में 59 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद रोवमैन पॉवेल और निकोलस पूरन ने 100 रनों की साझेदारी की. आखिरी तीन ओवर में विंडीज को जीत के लिए सिर्फ 37 रन बनाने थे. लेकिन फिर हर्षल पटेल ने आठ रन का ओवर फेंका. अब वेस्टइंडीज को 12 गेंदों में 29 रन बनाने थे. ऐसे में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में पूरन अपना विकेट गंवा बैठे. निकोलस पूरन ने 41 गेंदों में पांच चौको और तीन छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली. वहीं पॉवेल 36 गेंदों में 68 रनों पर नाबाद लौटे. उन्होंने चार चौके और पांच छक्के जड़े. हालांकि, ये दोनों अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. भारत के लिए गेंदबाजी में रवि बिश्नोई और युजवेंद्र चहल शानदार रहे. बिश्नोई ने अपने चार ओवर में 30 रन देकर एक विकेट चटकाया तो चहल ने अपने कोटे के ओवरों में 31 रन देकर एक विकेट लिया. वहीं भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिया.
कोहली और पंत ने जड़े अर्धशतक : इससे पहले आज फिर भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ईशान किशन 02 और रोहित शर्मा 19 के फ्लॉप रहने के बाद विराट कोहली और ऋषभ पंत ने फिफ्टी जड़ी. दोनों ने 52-52 रनों की पारी खेली. वहीं वेंकटेश अय्यर ने सिर्फ 18 गेंदों में 33 रन बनाए.

Related posts

U 16 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न एन सी सी सी ने विदिशा को और अंकुर ने मयंक को हराया

Pradesh Samwad Team

भारत सरकार की राष्ट्रीय युवा पुरस्कार की केंद्रीय चयन समिति के सदस्य बने राहुल कोठारी

Pradesh Samwad Team

जो रूट का बैक टू बैक शतक, गैरी सोबर्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment