Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

संघ पर विवादित बयान देने पर राहुल गांधी पर प्राथमिकी दर्ज करने पर विचार कर रहे हैं नरोत्तम मिश्रा


मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर विवादित बयान देने पर राहुल गांधी पर प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर वह कानूनी विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे।
इसके अलावा, उन्होंने राहुल गांधी को इच्छाधारी हिन्दू बताया और तंज कसते हुए कहा कि सुविधा से वह टोपी और टीका लगाते हैं।
अफगानिस्तान, अफीम और तालिबान: GDP का 11% , पुलिस से ज्यादा पहरेदारों की सैलरी…नशे के नेटवर्क की पूरी कहानी
मालूम हो कि बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा पर आरोप लगाया था कि ये लोग ‘फर्जी हिंदू’ हैं और अपने लाभ के लिए ‘धर्म की दलाली’ करते हैं। राहुल ने कांग्रेस की महिला इकाई ‘अखिल भारतीय महिला कांग्रेस’ के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस की विचारधारा भाजपा-आरएसएस के बिल्कुल विपरीत है और दो विचारधाराओं में से केवल एक ही देश पर शासन कर सकती है।
राहुल गांधी द्वारा संघ के बारे में दिए गये विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मिश्रा ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘क्या है राहुल गांधी इच्छाधारी हिन्दू है। सुविधा से वह टोपी और टीका लगाते हैं, धार्मिक पर्यटन पर जाते हैं और उसके बाद इस तरह की बात करते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक मैं मानता था कि बालपन है। लेकिन जब संघ के बारे में इन्होंने ऐसा बोला तो मन को पीड़ा हुई। संघ को वह क्या समझ पाएंगें।’’
मिश्रा ने कहा, ‘‘जब किसी संस्था/व्यक्ति का विदेशी मूल होता है तो यह विसंगति रहती है। इसलिए मैं कानून विशेषज्ञों से राय लूंगा कि इस विषय पर प्राथमिकी की जा सकती है क्या?’’
इसके कुछ देर बाद मिश्रा ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी इच्छाधारी हिन्दू है। आरएसएस पर दिए बयान को लेकर राहुल गांधी पर प्राथमिकी को लेकर मैं कानूनी विशेषज्ञों से चर्चा करूंगा।’’

Related posts

Pradesh Samwad Team

Design dei casinò online del futuro: l’evoluzione delle slot verso spazi di gioco immersivi

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment