Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मौसम विभाग ने कहा- 8 इंच तक गिर सकता है पानी


भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) के 31 जिलों में मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग ने कहा है कि मुरैना, भिंड और दतिया में अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश हो सकती है. यहां 8 इंच तक बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है. इन जिलों के अलावा होशंगाबाद, सीहोर, आगर, राजगढ़ और शाजापुर सहित 28 जिलों में भारी बारिश होगी. यहां करीब 4.5 इंच पानी गिर सकता है.
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के अन्य 14 जिलों में रिमझिम बारिश की संभावना है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत सभी 10 संभागों में अच्छी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की आशंका है. गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले 3 दिन से तेज बारिश हो रही है. ग्वालियर-चंबल से लेकर मालवा-निमाड़ में जबरदस्त पानी गिर रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि 17 सितंबर से नया सिस्टम एक्टिव होगा. इस सिस्टम से और तेज पानी गिरेगा. मौसम वैज्ञानिकों ने भी एक सप्ताह तक अच्छी बारिश होने की बात कही है.

Related posts

Mobile Customers Start Progressive Jackpots Easily Via All Devices. Euro88 Casino Online • Australasian region Deposit & Play

Strategie di Black Friday per i casinò online con licenza Malta Gaming Authority: bonus, sicurezza dei pagamenti e confronto tra offerte

कानपुर में गरजे AIMIM चीफ औवैसी, बोले- मुसलमानों की स्थिति बैंड बजाने वालों जैसी, जिन्हें पार्टी के बाहर ही रोक दिया जाता है

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment