29.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

श्रीलंका में लगा आपातकाल हटा, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने किया ऐलान


श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने मंगलवार देर रात आपातकाल को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। देश में बढ़ते संकट के बीच एक अप्रैल को आपातकाल लागू किया गया था।
मंगलवार देर रात जारी गजट अधिसूचना संख्या 2274/10 में राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने आपातकाल नियम अध्यादेश को वापस ले लिया है, जिससे सुरक्षाबलों को देश में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए व्यापक अधिकार मिले थे।
देश के सबसे बुरे आर्थिक संकट के दौरान राष्ट्र व्यापी विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला भी जारी है। बढ़ती मुद्रास्फीति (लगभग 19 प्रतिशत) और बिगड़ती जीवन स्थितियों के बीच 1948 में अपनी स्वतंत्रता के बाद से श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

Related posts

मशीन गन, मोर्टार… किले में बदली पंजशीर घाटी, तालिबान से निपटने को डटे 9 हजार जवान

Pradesh Samwad Team

ब्रिटेन के खुफिया प्रमुख ने गिनाए दुनिया के चार सबसे बड़े खतरे- चीन, रूस, ईरान और आतंकवाद

Pradesh Samwad Team

EU ने रूसी अधिकारियों को बनाया निशाना, लगाई नई पाबंदियां

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment