Pradesh Samwad
देश विदेश

श्रीलंका में लगा आपातकाल हटा, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने किया ऐलान


श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने मंगलवार देर रात आपातकाल को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। देश में बढ़ते संकट के बीच एक अप्रैल को आपातकाल लागू किया गया था।
मंगलवार देर रात जारी गजट अधिसूचना संख्या 2274/10 में राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने आपातकाल नियम अध्यादेश को वापस ले लिया है, जिससे सुरक्षाबलों को देश में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए व्यापक अधिकार मिले थे।
देश के सबसे बुरे आर्थिक संकट के दौरान राष्ट्र व्यापी विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला भी जारी है। बढ़ती मुद्रास्फीति (लगभग 19 प्रतिशत) और बिगड़ती जीवन स्थितियों के बीच 1948 में अपनी स्वतंत्रता के बाद से श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

Related posts

जर्मनी के चुनाव में हार की ओर बढ़ रही एंजेला मर्केल की पार्टी, विपक्षी एसपीडी ने बनाई बढ़त

Pradesh Samwad Team

तालिबान से 20 साल तक चली जंग, अमेरिका ने लुटाए 2 ट्रिल्यन डॉलर, क्या हुआ फायदा?

Pradesh Samwad Team

तालिबान की क्रूरता तो देखिए, गर्भवती महिला पुलिस अधिकारी की बच्चों और पति के सामने हत्या की

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment