23.7 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
खेलमनोरंजन

शेयर कीं सेलिब्रेशन की झलक, बेटी मसाबा ने मनाया पापा विवियन रिचर्ड्स का 70वां बर्थडे

नीना गुप्ता (Neena Gupta) की बेटी मसाबा (Masaba Gupta) अपने पिता विवियन रिचर्ड्स (Vivian Richards) के 70वें बर्थडे पर उनसे मिलने पहुंचीं। इस मौके की कई खूबसूरत तस्वीरों के अलावा कुछ वीडियोज़ भी उन्होंने शेयर किए हैं। मसाबा ने इस पोस्ट में बताया है कि उन्होंने हेल्थकेयर वर्कर्स की मदद के लिए गोल्फ टूर्नामेंट होस्ट किया था।
मसाबा ने लिखा, ‘एंटीगुआ में पापा का 70 वां बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए एक गोल्फ टूर्नामेंट (जहां वह क्रिकेट के मैदान के बाद सबसे ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं) का आयोजन चैरिटी के लिए किया, जो स्वास्थ्य कर्मियों के लिए मदद के लिए पैसे जुटाने के लिए था जो महामारी के दौरान बिना थके हुए काम करते रहे।’ मसाबा ने पिता की तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा था, जिनका बर्थडे 7 मार्च को सेलिब्रेट किया गया।
मसाबा ने पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘मुझे लगता है कि मैंने अपने पैरंट्स से कुछ पावरफुल क्वॉलिटीज़ पाए हैं। बता दें कि नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड रिलेशनशिप में थे जब मसाबा का जन्म हुआ। नीना ने अपनी बच्ची को बतौर सिंगर पैरंट पालने का फैसला लिया जो उस समय में बड़ा डिसीज़न था।

Related posts

नर्मदापुरम संभाग : अंडर 22 एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता, अंडर 22 एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता के पहले मैच मैं नर्मदा पुरम न

Pradesh Samwad Team

62 रन पर ऑल आउट हो गई कंगारू टीम, अपने नाम किया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Pradesh Samwad Team

सार्थक पाल के शानदार खेल की बदोलत प्लेयर्स एलेवेन की स्किल्ज़ युथ कप में शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment