28.1 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

शुभ,भवजोत,सन्तोष,रूपेश,उर्फ़ी ने जीते ख़िताब स्वर्गीय रिज़वान स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता


स्थानीय बाबे अली स्टेडियम के इनडोर हॉल में आयोजित हुई स्वर्गीय रिज़वान स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबलों के परिणाम इसप्रकार रहे।
केडिट बॉयज वर्ग में हर्षित ने इब्राहिम को 3-0 से, सब जूनियर 15 वर्ष से कम के वर्ग में राज अहिरवार ने हर्षित को 3-1 से, जूनियर बॉयज 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में शुभ कुमार ने पुष्पेंद्र सिंह को 3-2 से, युथ बॉयज वर्ग में भावजोत ने शुभ कुमार की 3-2 से, वेटरन 39 वर्ष आयु में संतोष खिलवर्कर ने कुणाल गजभिये को 3-1 से इसी वर्ग के 45 वर्ष आयु में संतोष ख़िरवर्कर ने नावेद शफकत को 3-1 से, महिला एकल में उर्फी अब्बासी ने अपनी बड़ी बहन शर्की अब्बासी को 3-0 से तथा पुरुष एकल के प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में रूपेश सिंह ने दिव्यांश द्विवेदी को 3-2 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जॉइंट डायरेक्टर बी एस यादव ने किया इस अवसर पर जिला खेल संघ के अघ्यक्ष संतोष अग्रवाल, सचिव साबिर अली और स्वर्गीय रिज़वान अहमद की धर्मपत्नी गुल अहमद भी उपस्थित थी। विजेताओं और उपविजेताओं को आकर्षक ट्रॉफियां प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद द्वारा किया गया इस अवसर पर भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Related posts

रहाणे की लय को लेकर चिंतित नहीं, लेकिन आप उनके बल्ले से रन चाहेंगे: द्रविड़

Pradesh Samwad Team

हेजलवुड के कहर के बाद फिंच और वार्नर ने तोड़ी श्रीलंका की कमर, 10 विकेट से जीता पहला T20

Pradesh Samwad Team

कामनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला कुश्ती टीम

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment