Pradesh Samwad
खेल

विराट कोहली ने लगाया कैच का शतक, अपने नाम किया यह बड़ा रिकॉर्ड


भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली भले ही पहली पारी में शतक बनाने से चूक गए। पर फील्डिंग करते समय उन्होंने शतक पूरा कर लिया। विराट ने टेस्ट क्रिकेट में 100 कैच पूरे कर लिए हैं और यह उपलब्धि उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन हासिल किया।
दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए द. अफ्रीकी बल्लेबाज टेम्बा बावुमा मोहम्मद शमी की गेंद पर बल्ले का बाहरी किनारा लगा बैठे और स्लिप में फील्डिंग कर रहे विराट कोहली ने कैच को पकड़ लिया है। इस कैच को पकड़ते ही विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में 100 कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए। वह मात्र छठे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि अपने नाम की है।
वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में 100 कैच लेने वाले भारतीय फील्डर
मोहम्मद अजहरुद्दीन
सचिन तेंदुलकर
राहुल द्रविड़
विराट कोहली*
गौर हो कि भारतीय टीम ने द. अफ्रीका की पहली पारी 210 रन पर सिमेट दी और 13 रन की बढ़त बना ली है। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 5 विकेट अपने नाम किए हैं। भारत अब इस मैच में फ्रंट फुट पर है और वह इस मैच को जीत कर इतिहास रच सकता है।

Related posts

वेस्टइंडीज चैम्पियन बनेगी, मेरे लिए इसमें दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है- सैमी

Pradesh Samwad Team

21 वी अखिल भारतीय मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट प्रतियोगिता मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी चेम्पियन फेथ क्रिकेट अकादमी को 4 विकेट से हराया रोमांचक मुकाबले में फेथ क्रिकेट अकादमी को हराकर मयंक क्रिकेट अकादमी बनी चैम्पियन

Pradesh Samwad Team

पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता मास्टर्स ग्रुप में रेलवे मास्टर्स ने मीडिया मास्टर्स को और ओपन ग्रुप में एम सी सी ए ने आर सी सी को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment