Pradesh Samwad
खेल

लगातार दो टेस्ट जीतकर AUS की टेबल में छलांग, कहां है टीम इंडिया?

ICC WTC Standings: एशेज सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंलैंड को हराकर 275 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है. लगातार दो टेस्ट मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में भी काफी फायदा‌ हुआ है.
वर्ल्ड टेस्ट चैमपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने दोनों मैच जीतकर दूसरे पायदान पर अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया के 24 प्वाइंट एवं सौ फीसदी अंक हैं. श्रीलंका ने भी कंगारू टीम की तरह अपने सभी दो मैच जीते हैं और वह सौ प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर हैं. तीन मैच जीतकर पाकिस्तान 75 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर है.
भारत चौथे स्थान पर : प्वाइंट्स टेबल में जीत प्रतिशत के आधार पर रैंकिंग का निर्धारण होता है. टीम इंडिया ने भी तीन मैच जीते हैं और वह 58.33 प्रतिशत अंक के साथ चौथे पायदान पर है. इंग्लैंड ने छह में से एक ही मैच जीता है और वह 8.33 फीसदी अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर मौजूद है.
टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर पाकिस्तान को पीछे छोड़ सकती है. 26 दिसंबर से सेंचुरियन टेस्ट के जरिए तीन मैचों की सीरीज का आगाज होगा.
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का यह दूसरा चक्र है, जो 2021 से 2023 तक चलेगा. 4 अगस्त से शुरू हुई इस दूसरे चक्र के लिए आईसीसी प्वाइंट्स सिस्टम से जड़े नियमों को पहले ही रिलीज कर चुकी है. टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12 अंक, मैच ड्रॉ होने पर 4 अंक और मुकाबला टाई होने पर 6 प्वाइंट मिलेंगे.
वहीं, मैच जीतने पर 100 फीसदी, टाई होने पर 50 फीसदी, ड्रॉ होने पर 33.33 फीसदी और हार पर शून्य फीसदी अंक जोड़े जाएंगे. किसी दो मैच की सीरीज में कुल 24 प्वाइंट और पांच मैच की सीरीज में 60 अंक उपलब्ध होंगे.
NZ की टीम ने जीता था पहला खिताब : गौरतलब है पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था. साउथम्पटन में खेले गए उस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी 217 रनों पर ढेर हो गई थी. जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 249 रनों का स्कोर खड़ा किया. फिर दूसरी पारी में 170 रनों पर सिमटने के चलते न्यूजीलैंड को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य मिला. किवी टीम ने आठ विकेट से मुकाबला जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया था.

Related posts

45 वीअखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

ICC ने ब्रैंडन टेलर पर साढ़े तीन साल का प्रतिबंध लगाया, देर से दी थी फिक्सर की जानकारी

Pradesh Samwad Team

अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा लड़े, पर खतरा नहीं टाल सके, क्या पंत कर पाएंगे कमाल?

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment