Pradesh Samwad
ज़रा हटके

रेलवे स्टेशन पर बंदर को लगा करंट, दूसरे बंदर ने जान बचाने के लिए कमाल कर दिया


किसी की जान बचाना इंसान का पहला कर्म है। मानवता ये ही है कि जब किसी को दिक्कत हो, मामला जान पर बना हो तो उसकी जान बचाने के लिए आगे आना चाहिए। आज कहीं ना कहीं से ये आवाज सामने आ ही जाती है जब कोई बोल रहा होता है कि भई इंसानियत खत्म हो गई। पर ऐसा नहीं है। इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवरों में भी किसी की जान बचाने की फितरत होती है। एक बंदर को रेलवे स्टेशन पर बिजली की तारों से करंट लग गया था। वो बेचारा बेहोश होकर पटरियों पर गिर गया। उसके साथी ने उसका साथ नहीं छोड़ा, बल्कि वो लास्ट टाइम तक उसे जगाता रहा, उसके झकझोरता रहा। ताकि उसकी जान बच जाए।
करंट लगने के कारण गिर गया था नीचे : हालांकि यह वीडियो पुराना है लेकिन इंसानियत के गुर इसमें बंदर दुनिया को सीखा रहे हैं। एक बंदर नीचे गिरा हुआ दिखता है। वो उसे उठाता है। उसको गले पर अपना मुंह से कुछ-कुछ करता है। देखने में ऐसा लगता है जैसे वो उसे बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा हो।
बंदर उसे इधर-उधर गिराता है, ताकि उसे होश आ जाए। वो उसे एक गंदे से नाले में भी गिरा देता है। इसी बीच दूसरा बंदर जाग जाता है। करंट के शॉक के कारण उसका शरीर काम करना बंद हो गया था। वो बेहोश था लेकिन बाद में उसे इस बंदर ने बचाकर दुनिया को यह सीखा दिया कि कभी किसी की मदद करने से पीछे ना हटो।
बाद में दोनों साथ-साथ बैठे : जब इस जख्मी बंदर को होश आ गया तो बाद में भी वो उसी बंदर के साथ बैठा दिखा। ऐसे लग रहा था जैसे वो उसे हौसला दे रहा हो कि भई सब ठीक हो जाएगा, करंट लगा था तेरे को।

Related posts

दुनिया का सबसे अमीर मुसलमान था ये शख्स, कंगाल कर दिया पूरा देश

Pradesh Samwad Team

पानी के अंदर करता है वर्कआउट, मुंह से खींचता है ट्रक, ताकत के पीछे जंगली लाइफस्टाइल

Pradesh Samwad Team

सूप के लिए काटा था सांप का सिर, लेकिन 20 मिनट बाद उसने शेफ की जान ले ली!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment