39 C
Madhya Pradesh
April 21, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

रूस ने यूक्रेन पर किया साइबर हमला

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि रूसी सरकार समर्थित हैकरों ने पिछले कुछ समय के दौरान यूक्रेन में दर्जनों संगठनों पर साइबर हमला कर उनके डेटा को नष्ट कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि रूसी हैकरों ने सूचनाओं का एक अराजक माहौल पैदा कर दिया है।
रिपोर्ट में कहा गया कि लगभग आधे हमले महत्वपूर्ण अवसंरचना पर किये गए और कई बारे ऐसे हमले बमबारी के साथ-साथ किए गए। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि रूस से संबद्ध समूह मार्च 2021 से इस हमले की तैयारी कर रहे थे ताकि वे नेटवर्क को हैक कर रणनीतिक और युद्धभूमि की खुफिया सूचनाएं एकत्र कर सकें और भविष्य में उसका इस्तेमाल कर सकें।
रिपोर्ट के अनुसार युद्ध के दौरान, हैकरों ने नागरिकों की विश्वसनीय जानकारी और महत्वपूर्ण सेवाओं तक पहुंच को बाधित करने का प्रयास किया है।

Related posts

आरएसएस की तुलना नक्सलियों से, कवर्धा कांड में मंत्री मोहम्मद अकबर का नाम आने के बाद भूपेश बघेल ने ऐसा क्यों किया

Pradesh Samwad Team

NCERT में नेहरू को बाबा साहब को कोड़े मारते दिखाया

Pradesh Samwad Team

कोवैक्सीन पर WHO ने भारत बायोटेक से मांगी और ज्यादा जानकारी, कहीं हड़बड़ी में तो नहीं बनाया टीका

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment