27.8 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

कनाडा: जस्टिन ट्रूडो ने मंत्रिमंडल में किया फेरबदल, भारतीय मूल की अनीता आनंद बनीं नई रक्षा मंत्री


भारतीय मूल की कनाडाई नेता अनीता आनंद को मंगलवार को देश की नई रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा मंत्रिमंडल में फेरबदल किया गया जिसमें आनंद को रक्षा मंत्री बनाया गया। ट्रूडो की पार्टी ‘लिबरल पार्टी’ एक महीने से ज्यादा समय पहले सत्ता में आई है और रक्षा क्षेत्र में बदलाव करने पर चर्चा की जा रही है।
आनंद (54) भारतीय मूल के रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन का स्थान लेंगी जो सेना में यौन शोषण के मामलों का निस्तारण ठीक से नहीं कर पाने के लिए आलोचना का शिकार होते रहे हैं। नेशनल पोस्ट अखबार में प्रकाशित एक खबर के अनुसार सज्जन को अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी मंत्री बनाया गया है।

Related posts

संसद भवन, मेट्रो, सोलर सिस्टम के बाद अब हाउसिंग प्रॉजेक्ट…मॉरीशस को इतने गिफ्ट क्यों दे रहा भारत?

Pradesh Samwad Team

क्या LGBT फेस्टिवल से दुनिया में फूटा मंकीपॉक्स का ‘बम’? 80000 लोगों ने लिया था हिस्सा, कई संक्रमित

Pradesh Samwad Team

अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने COVID-19 के खिलाफ बूस्टर शॉट की सिफारशि की

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment