29.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

रीवा में नौकरी दिलाने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर ने ऐंठे 42 लाख रुपये, पीड़ित ने सुपारी देकर कराई हत्या

एमपी के रीवा जिले (Rewa News Update) में एक प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer Murder Case Update) ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। वहीं, जब रुपये लौटाने में प्रॉपर्टी डीलर ने आनाकानी की तो पांच लाख रुपये में हत्या की सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी गई। पुलिस ने हत्या में शामिल 5 नाबालिग सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने अमहिया थाना क्षेत्र अंतगर्त ललपा तालाब के पास श्रवण कुमारी स्कूल के पीछे 14 अगस्त की रात हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या में शामिल पांच नाबालिग सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य चार की तलाश कर रही है। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि हत्या के मास्टरमाइंड ने पांच लाख रुपये की सुपारी नाबालिगो को दी, जिन्होंने चाकू और लाठी डंडे से मारकर प्रापर्टी डीलर की हत्या कर दी है।
मौत के घाट उतार दिया पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, महिला बाल विकास विभाग में सरकारी नौकरी दिलवाने के एवज में मृतक प्रॉपर्टी डीलर रोहणी पटेल ने आरोपी विनय मिश्रा से 42 लाख रुपये लिए थे लेकिन नौकरी नहीं लगी। वहीं, जब रुपये मांगे तो देने में आनाकानी करने लगा। इससे खफा विनय मिश्रा ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी है।
सुपारी में पांच लाख रुपये में दे दी। उसके बाद 14 अगस्त की रात 10-12 आरोपियों ने मिलकर हत्या कर दी। इस हत्या में 5 नाबालिग शामिल थे। पुलिस ने सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से हत्यारों तक पहुंच गयी। पुलिस ने मुख्य आरोपी हत्या के मास्टरमाइंड सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

Quels Fillip Does Peraplay Casino Proffer To Freshly Histrion République française Deposit & Play Olympe Online Casino

सारंग लीग अंडर-13 इंटर अकादमी क्रिकेट लीग का विश्वास कैलाश सारंग ने किया शुभारम्भ

Pradesh Samwad Team

Les fêtes du jackpot : comment les casinos modernes transforment Noël en une saison de générosité pour les joueurs

Leave a Comment