Pradesh Samwad
राजनीति

मुख्यमंत्री गहलोत की सभी जांच रिपोर्ट ठीक, हॉस्पिटल के वार्ड में वॉक का वीडियो शेयर किया

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी के बाद की सारी जांच रिपोर्ट ठीक आई हैं और वह ठीक महसूस कर रहे हैं। जयपुर के सरकारी सवाई मान सिंह अस्पताल के प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी ने शनिवार दोपहर संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की एंजियोप्लास्टी के बाद की सारी जांच रिपोर्ट ठीक आई हैं। वह अच्छा महसूस कर रहे हैं।
भंडारी ने कहा कि इस तरह के मामलों में आमतौर पर रोगी को एंजियोप्लास्टी के 24 घंटे के बाद घर भेज दिया जाता है। मुख्यमंत्री को घर भेजने के बारे में फैसला शाम तक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गहलोत की शुक्रवार को सवाई मान सिंह अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई और वह अभी अस्पताल में ही हैं। भंडारी ने बताया था कि ,‘मुख्यमंत्री की तीन मुख्य धमनियों में से एक में 90 प्रतिशत अवरोध मिला। उनकी एक धमनी की एंजियोप्लास्टी हुई। एक धमनी में स्टेंट लगा।’

Related posts

शिवराज के हेलीकॉप्टर को लैंडिंग की नहीं मिली इजाजत, 15 मिनट तक हवा में घूमता रहा, नाराज सीएम ने दिए जांच के निर्देश

Pradesh Samwad Team

31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस है, तंबाकू हमारे पर्यावरण के लिए खतरा

Pradesh Samwad Team

7 अगस्त को ‘मंडल दिवस’, राजद करेगा शक्ति प्रदर्शन, पढ़ें सियासत की इनसाइड स्टोरी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment