Pradesh Samwad
देश विदेश

राष्ट्रपति जेलेंस्की की ब्रिटेन से अपील, हम आखिरी सांस तक लड़ेंगे

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने देश पर रूस के हमले के बाद मंगलवार को ब्रिटेन के सांसदों से रूस को ‘आतंकवादी देश’ के रूप में घोषित करने के साथ और अधिक सख्त प्रतिबंधों का आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश के हवाई क्षेत्र सुरक्षित हैं। यूक्रेन के 44 वर्षीय नेता जेलेंस्की ने वीडियोलिंक के माध्यम से निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ को संबोधित करते हुए ‘ऐतिहासिक’ भाषण दिया।
जेलेंस्की का सांसदों ने खड़े होकर अभिवादन किया। जेलेंस्की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम पश्चिमी देशों की सहायता के लिए आपकी मदद चाहते हैं। हम इस मदद के लिए आभारी हैं और बोरिस, मैं आपका आभारी हूं।’
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, ‘कृपया इस देश (रूस) के खिलाफ प्रतिबंधों को बढ़ाएं और कृपया इस देश को एक आतंकवादी देश घोषित करें। कृपया सुनिश्चित करें कि हमारे यूक्रेन का आसमान सुरक्षित रहे।’
जेलेंस्की ने ब्रिटेन की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि उनका देश रूस के आक्रमण के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ता रहेगा। जेलेंस्की ने ब्रिटिश सांसदों से कहा कि ‘हम हार नहीं मानेंगे और हारेंगे भी नहीं।’

Related posts

रूसी हमले में एनरहोदर के न्यूक्लियर पावर प्लांट में लगी भीषण आग, प्रवक्ता ने लड़ाई रोकने को कहा

Pradesh Samwad Team

तालिबान ने भारत को बताया क्षेत्र का अहम हिस्सा, बोला- बनाना चाहते हैं अच्छे संबंध

Pradesh Samwad Team

दक्षिण एशिया में शांति के लिए कश्मीर मुद्दे का न्यायसंगत समाधान जरूरी: इमरान खान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment