Pradesh Samwad
खेल

राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट ओरियंटल और एलएनसीटी पहुंचे फाइनल में


भोपाल। राधारमण परिसर में चल रहे राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज सेमी फाइनल का अंतिम मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में ओरियंटल काॅलेज और एलएनसीटी ने जीत दर्ज कराकर फाइनल में प्रवेश किया।
पहला मुकाबला राधारमण और ओरियंटल काॅलेज के बीच हुआ। इस मैच में राधारमण ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। 15 ओवरों के इस मैच में राधारमण की टीम ने 11.4 ओवरों पर ऑल आउट होकर 60 रन बनाए। इसके विरूद्ध ओरियंटल काॅलेज की टीम ने केवल 6.5 ओवरों में 3 विकिट पर 61 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। ओरियंटल काॅलेज के शुभम श्रीवास्तव को मैन आॅफ द मैच का खिताब दिया गया। उन्होंने 3 ओवरों में 19 रन देकर 3 विकिट झटकने में सफलता हासिल की।
दूसरा मैच एलएनसीटी और सिस्टेक के बीच हुआ जिसमें सिस्टेक ने टाॅस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बैटिंग करने उतरी एलएनसीटी की टीम ने 15 ओवरों में 8 विकिट पर 88 रन बनाए। इसमें पर्व ने 22 बालांे पर 25 रन बनाए जिसमें 2 चैके शामिल थे। वहीं दीपक वर्मा ने 8 बालों पर 15 रन बनाए। इस स्कोर में 2 चैके व 1 छक्का शामिल था। वहीं इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिस्टेक की टीम ने 14 ओवरों में 74 रन बनाकर आल आउट हो गई।
अब फाइनल में ओरियंटल काॅलेज और एलएनसीटी नोडल क्रिकेट का खिताब हासिल करने के लिए भिड़ेंगीं।

Related posts

म. प्र. एथलेटिक्स अकादमी के अर्जुन वास्कले का एक महिने मे लगातार तीसरा स्वर्ण

Pradesh Samwad Team

एम.एम.जगदाले स्मृति अंडर 15 वर्षीय बालक अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी आरजीपीवी नोडल ड्रॉप रोबॉल चैंपियनशिप

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment