24 C
Madhya Pradesh
August 1, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

‘यह दिन आपके लिए आराम और शांति लाए’ये बात लिख मिस यूएसएस चेल्सी क्रिस्ट ने 60वीं मंजिल से कूदकर दी जान

मिस यूएसएस 2019 और अमेरिकी मॉडल चेल्सी क्रिस्ट ने अब हमारे बीच नहीं रही। उन्होंने । चेल्सी क्रिस्ट ने आज (सोमवार) सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर सुसाइड कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली हैं। चेल्सी क्रिस्ट ने एक बिल्डिंग की 60वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
उनकी उम्र अभी महज 30 साल थी। चेल्सी क्रिस्ट ने आत्महत्या क्यों की इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। बिल्डिंग से छलांग लगाने से कुछ घंटे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया- यह दिन आपके लिए आराम और शांति लाए।
पुलिस को चेल्सी क्रिस्ट के घर से एक नोट भी मिला है. जिसमें लिखा है कि वो सबकुछ अपनी मां के लिए छोड़ना चाहती हैं हालांकि नोट में ये नहीं लिखा है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की? पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। मिस यूनिवर्स हरनाज संधने चेल्सी के निधन पर शोक जताते हुए इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट लिखा है। हरनाज ने लिखा- ‘इस खबर को जानने के बाद मैं, अंदर से टूट गई हूं।’
पिछले साल दिसंबर में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद चेल्सी ने हरनाज का इंटरव्यू लिया था। चेल्सी ने हरनाज के मिस यूनिवर्स बनने के बाद उनके साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। गौरतलब है कि चेल्सी क्रिस्ट मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखने की वकालत करती थीं। हाल के कई इंटरव्यू में उन्हें इस बारे में बात करते हुए देखा गया था।

Related posts

पत्नी GRIMES ने दिया नन्हीं परी को जन्म, 7वें बच्चे के पिता बने ELON MUSK

Pradesh Samwad Team

एम्बर हर्ड को सउदी के इस आदमी ने किया प्रपोज, कहा- मुझसे शादी कर लो

Pradesh Samwad Team

इस मूवी में साथ नजर आएगी बाप-बेटे की जोड़ी, आर बाल्की की फिल्म के लिए अमिताभ-अभिषेक ने मिलाया हाथ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment