Pradesh Samwad
ज़रा हटके

मौत की कगार पर पहुंची बीमार पत्नी ने पूर्व प्रेमी को लेकर बताई अंतिम इच्छा

बीमार लोग मौत को नजदीक देख कर अक्सर अंतिम इच्छा बताते हैं और परिवार वाले उसे पूरा करने की कोशिश भी करते हैं लेकिन मौत की कगार पर पहुंची एक महिला ने अपनी अंतिम इच्छा पति को बताई तो उसके होश उड़ गए। पति ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर की है, जो वायरल हो गई है। दरअसल, डॉक्टरों का कहना है कि महिला गंभीर बीमारी से जूझ रही है और उसकी जिंदगी में ज्यादा से ज्यादा 9 महीने ही बचे हैं।
महिला दुनिया को अलविदा कहने से पहले कुछ ऐसा करना चाहती है, जो शायद ही किसी पति को स्वीकार हो। ‘इंडिपेंडेट’ की रिपोर्ट के अनुसार, महिला की अंतिम इच्छा अपने पूर्व प्रेमी के साथ सेक्स करने की है। जब उसने पति को इस बारे में बताया तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। महिला महज चंद महीनों की मेहमान है और एक गंभीर बीमारी की लास्ट स्टेज पर है। डॉक्‍टरों का कहना है कि महिला 4 से पांच महीनों तक व्‍हीलचेयर पर रहेगी और आठवें महीनें में बेडरिडन हो जाएगी।
वायरल पोस्ट में पति ने लिखा है, ‘हम दोनों 10 साल से साथ हैं। मेरी पत्नी गंभीर बीमारी से जूझ रही है और उसके पास केवल 9 महीने बचे हैं। मैंने कभी जिंदगी में नहीं सोचा था कि मैं उसके बिना रह सकता हूं’। रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल ही में पत्नी ने पति के सामने अपनी अंतिम इच्छा व्यक्त की कि अपने पूर्व प्रेमी के साथ एक आखिरी बार सेक्‍स करना चाहती है।
पत्नी की बात सुनकर पति ने अपना दुख सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वायरल पोस्ट पर कई लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। शख्स का कहना है कि उसे समझ नहीं आ रहा है कि क्या करे। वो अपनी पत्नी को दुखी नहीं देखना चाहता, लेकिन जो इच्छा उसने व्यक्त की है उसे पूरा करने भी उसके लिए किसी सदमे से कम नहीं होगा।

Related posts

सन्न रह गए गोताखोर जब समुद्र में दिखा ‘एलियन’! बिना आंख, कान और मुंह वाली अजीबोगरीब बनावट

Pradesh Samwad Team

40 वर्षों से करती थी गुलाबी रंग से प्यार, एक बच्चे ने कही ऐसी बात कि कर ली शादी

Pradesh Samwad Team

इंसानों की तरह से हंसता है ये रोबोट, वीडियो सोचने पर मजबूर कर देगा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment