Pradesh Samwad
देश विदेश

बाइडेन ने यूक्रेन के लिए 80 करोड़ डॉलर की नई सैन्य सहायता की घोषणा की


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बृहस्पतिवार को रूस से रक्षा के लिए यूक्रेन को 80 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता देने की घोषणा की। बाइडेन ने साथ ही कहा कि कांग्रेस को अतिरिक्त सहायता को भी मंजूरी देनी होगी।
नए सैन्य सहायता पैकेज में अत्यावश्यक भारी हथियार, 1,44,000 कारतूस और ड्रोन शामिल हैं, ताकि यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र के लिए बढ़ती लड़ाई में यूक्रेनी सेना क्षेत्र की रक्षा कर सके। यह यूक्रेन के लिए पहले स्वीकृत की गई करीब 2.6 अरब डॉलर की सैन्य सहायता का विस्तार है। बाइडन ने कहा, ‘‘हम इन्हें सीधे अग्रिम स्वतंत्रता मोर्चे तक भेजेंगे।”
उन्होंने कहा, ‘‘रूसी राष्ट्रपति दावा कर रहे हैं कि पश्चिमी एकता में दरार पड़ जाएगी…..और एक बार फिर हम उन्हें गलत साबित करने जा रहे हैं।” बाइडेन ने अमेरिका और पश्चिमी सहयोगियों को यूक्रेन के लिए अपने समर्थन में दृढ़ रहने की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि रूस से संबद्ध सभी जहाजों को अमेरिकी बंदरगाहों पर आने से रोका जाएगा।
उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेनी सरकार को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता के तौर पर 50 करोड़ डॉलर अतिरिक्त प्रदान करेगा। इसके साथ ही यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से अमेरिका की कुल सहयोग राशि एक अरब डॉलर पर पहुंच गई है। कांग्रेस ने इस बात के संकेत दिए हैं कि आगे के अनुरोध पर उसे कोई आपत्ति नहीं होगी बल्कि उसे अनुमान था कि यूक्रेन के लिए और मदद की जरूरत होगी।

Related posts

रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही एलन मस्क की दौलत, एक दिन में कमाए 45471 करोड़ रुपये, मुकेश अंबानी टॉप 10 से बाहर

Pradesh Samwad Team

चीन और अमेरिका के बीच मध्यस्थता का ख्वाब देख रहे इमरान, बोले- एक और शीत युद्ध बर्दाश्त नहीं

Pradesh Samwad Team

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद का अध्‍यक्ष बना भारत, जानें क्‍यों लाल हुआ पाकिस्‍तान, चीन को भी टेंशन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment