Pradesh Samwad
ज़रा हटके

मास्क न पहनने पर पुलिसवालों ने आर्मी के जवान को बेरहमी से पीटा, वीडियो देख लोग भड़के


हम सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। लेकिन फिर भी बहुत से लोग मास्क ठीक से नहीं पहनते। ऐसे में सजा के तौर पर जुर्माने का प्रावधान है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना झारखंड की है जहां मास्क न पहनने पर स्थानीय पुलिस ने भारतीय सेना के एक जवान को बेरहमी से पीटा। जब मामला सुर्खियों में आया तो जवान को पीटने वाले पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
क्या है पूरा कहानी? : यह मामला झारखंड के चतरा जिले का है। जहां बुधवार को मास्क न पहनने पर भारतीय सेना के एक जवान को पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा। दरअसल, मयूरहुंड प्रखंड के कर्मा चौक पर मास्क चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने पवन कुमार यादव (सेना के जवान) को मास्क नहीं पहनने पर रोका था। इसके बाद उन्होंने उसे बुरी तरह से मारना शुरू कर दिया।
पुलिसकर्मियों ने किया दुर्व्यवहार : बाद में, चश्मदीद ने इस बात की पुष्टी की कि मास्क पहनने के लिए कहने के बजाय पुलिसकर्मियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया, और उसके बाइक की चाबी छीन ली, जिसका पवन ने खूब विरोध किया। एसपी राकेश रंजन ने ‘टीओआई’ से कहा, ‘मुझे इस मामले की जानकारी वायरल वीडियो से हुई।’
पहले वीडियो देखिए… : यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स से शेयर किया जा रहा है। इस 22 सेकंड के क्लिप में देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसवाले मिलकर मास्क न पहनने पर एक जवान को लाठी, डंडों और लातों व घूंसों से पीट रहे हैं। विडंबना तो यह है कि उसे पिटाने वाले पुलिसकर्मियों ने खुद मास्क ठीक से नहीं पहना है।

Related posts

हॉट एयर बैलून के ऊपर खड़े होकर 13175 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा शख्स

Pradesh Samwad Team

‘सुसाइड बॉम्बर’ से ऐसे बचाई सैंकड़ों जानें, UK लिवरपूल ब्लास्ट में टैक्सी ड्राइवर बना हीरो

Pradesh Samwad Team

प्यार की एक कहानी: 100 दिनों तक अलग रहने के बाद ऐसे रोते-रोते मिले ये बुजुर्ग कपल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment