Pradesh Samwad
ज़रा हटके

मां ने 19 बिल्लियों के साथ कमरे में रखा मासूम को बंद, बच्ची खाती थी बिल्लियों का खाना


कहानियों में कई बार आपने बेरहम मां के किस्से सुन होंगे पर असल जीवन में हो सकता है ऐसा कुछ आपको देखने सुनने को ना मिला हो। बात तो ये है कि मां अपने बच्चों का कभी बुरा सोच भी नहीं सकती। करना तो बहुत ही दूर की बात है। लेकिन इन दिनों एक खबर ने सबका दिलदहला कर रख दिया है। रूस की एक मां ने अपनी बच्ची के साथ ऐसा सलूक किया कि सुनकर हर कोई दंग रह जाए।
6 साल है बच्ची की उम्र : इंडिया टाइम्स के मुताबिक, इस मां का नाम एल्प्रिका रेने है। उन्होंने अपनी 6 वर्षीय बेटी Datse को 19 बिल्लियों के साथ कमरे में बंद कर दिया। ना तो इस कमरे में कोई खिड़की थी। बच्ची काफी समय तक बिल्लियों के साथ ही कमरे में रही। यहां तक कि जिंदा रहने के लिए उसने बिल्लियों का खाना तक खाया।
खुद दूसरी जगह रहती थी : मॉस्को के पास टैल्डम की रहने वाली एल्प्रिका ने खुद अपनी मासूम बच्ची को बिल्लियों के साथ बंद कर गई। और वो खुद अपनी बड़ी बेटी के साथ दूसरे घर में रहती थी। वहीं छोटी बेटी को अंधेरे कमरे में बिल्लियों के साथ रखा हुआ था।
पुलिस ने किया रेस्क्यू : जब पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने बच्ची को रेस्क्यू किया। बच्ची इंसान की भाषा भी नहीं समझ पाती थी। वो बिल्लियों की तरह ही चलने की कोशिश करती थी। खुद एल्प्रिका कई दिनों में एक बार उस जगह की गंदगी साफ करने जाती थी।
क्या बोली मां? : एल्प्रिको ने बताया कि उसने अपनी छोटी बेटी से स्वभाव में 3 साल की उम्र में ही अजीब बदलाव देखे, जिसके बाद उसने बच्ची को बिल्लियों के साथ बंद कर दिया। जबकि बड़ी बेटी को उन्होंने अपने साथ रखा। हालांकि बच्ची पर ऐसा अत्याचार करने को लेकर कोर्ट ने उन्हें जेल की सजा सुनाई है। अपनी बच्ची को वो आजतक डॉक्टर के पास नहीं लेकर गई, अभी तक वो स्कूल नहीं गई ना ही उसकी सोशल सर्विस के लिए ले जाया गया।

Related posts

शाहीन अफरीदी से खफा शाहिद, बोले- हसन अली ने कैच छोड़ दिया था लेकिन आपको दिमाग लगाना चाहिए था

Pradesh Samwad Team

चिकन पर बाज ने किया हमला, हीरो बनकर जान बचाने आया बकरा

Pradesh Samwad Team

प्लेन में ही करवाने लगी बिल्ली को ब्रेस्टफीड, सबने रोका पर महिला ने एक ना सुनी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment