23.8 C
Madhya Pradesh
August 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

मारक्रम की बेहतरीन पारी पर फिरा पानी, श्रीलंका ने 14 रन से जीता पहला वनडे


श्रीलंका ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से हरा दिया। आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए डे-नाइट मैच में मेजबानों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 300/9 रन टांगे। ओपनर अविष्का फर्नांडो (118) ने शानदार शतक और चरिथ असलंका ने 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम निर्धारित 50 ओवर में 286 रन ही बना पाई और अपने लक्ष्य से 14 रन दूर रह गई। ओपनर एडन मारक्रम ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 96 रन की पारी खेली। रासी वान दर डुर्से ने भी 59 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से 65 रन देकर दो विकेट चटकाने वाले अकिला धनंजय सबसे सफल गेंदबाज रहे।
चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, जयविक्रमा की झोली में 1-1 विकेट आए। तीन वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला चार सितंबर से होगा। वनडे श्रृंखला के बाद तीन मैच की ही टी-20 सीरीज भी होगी। सारे मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में ही खेले जाएंगे।

Related posts

9th इंटर कॉलेज & कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता : कॉर्पोरेट राउंड में लाकेसिटी वारियर्स ने नगर निगम फायर को 6 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

एनएसटी अवार्ड : प्राची, विजय, यश, प्रियांशी, प्रज्ञा, खुशी सहित 32 खिलाड़ी आज होंगे सम्मानित
स्पोर्ट्स एज भोपाल।

Pradesh Samwad Team

भारत और ऑस्ट्रेलिया में टक्कर आज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment