Pradesh Samwad
खेल

महिमा का वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन

एलएनसीटी विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जैन यूनिवर्सिटी बेंगलोर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 में खेलने की पात्रता हासिल की। महिमा विश्वकर्मा ने करनी सिंह शूटिंग रेंज में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर खेलो इंडिया गेम्स में खेलने की पात्रता हासिल की। महिमा के इस प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी हो गया है।
बीपीईएस प्रथम वर्ष के छात्र हर्षित बीजंवा ने मेरठ में आयोजित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर रायफल शूटिंग में अंतिम आठ खिलाड़ियों में तथा मानव रचना यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 50 मीटर पोजीशन रायफल शूटिंग में कान्स पदक जीतकर खेलो इंडिया के लिए क्वालिफाइ किया।
खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर जय नारायण चौकसे कुलाधिपति एलएनसीटीयू, डॉ अनुपम चौकसे प्रो चांसलर, डॉ धर्मेन्द्र गुप्ता डायरेक्ट, डॉ एन के थापक कुलपति, डॉ अशोक राय डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन, डॉ सोनी रजिस्ट्रार, आकाश दुबे, डॉ रमेश शुक्ला, डॉ सुनील सिंह, पंकज जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर, वीरेश पाटकर, अखिलेश पटेल, सचिन पुरविया आदि ने शुभकामनाएं दीं।

Related posts

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड को मिला नया कप्तान

Pradesh Samwad Team

4th डीआरएम् क्रिकेट प्रतोयोगिता: उड़ान अकादमी ने अंकुर अकादमी
को 9 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

ओलिम्प्कि में ब्रेक डांस इवैंट पर भारत की नजर, मध्य प्रदेश में खुलेगी अकादमी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment