Pradesh Samwad
देश विदेश

महमूद कुरैशी ने कहा कि भारत से दुर्घटनावश चली मिसाइल का पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरना एक गंभीर मामला है,

इस्लामाबादः पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को कहा कि भारत से दुर्घटनावश चली मिसाइल का पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरना एक गंभीर मामला है, जिसका समाधान नई दिल्ली के महज सतही सफाई देने से नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इस मामले की संयुक्त जांच की मांग दोहराई। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कुरैशी ने अपनी जर्मन समकक्ष एनालेना बारबॉक के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान उक्त टिप्पणी की।
बयान के मुताबिक कुरैशी ने 9 मार्च को भारतीय मिसाइल के पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किए जाने की बारबॉक को जानकारी दी। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने इसे लेकर खेद जताया था और कहा था कि मिसाइल दुर्घटनावश चल गई थी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, हालांकि कुरैशी ने कहा कि इस तरह के गंभीर मामले का भारतीय पक्ष की सतही सफाई के साथ समाधान नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने संयुक्त जांच का आह्वान किया है और वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय से परमाणुकृत माहौल में गंभीर किस्म की इस घटना का गहरा संज्ञान लेने तथा इस क्षेत्र में रणनीतिक स्थायित्व को अक्षुण्ण रखने और उसे बढ़ावा देने में अपनी उचित भूमिका निभाने का आह्वान कर रहा है। शु्क्रवार को भारत सरकार ने कहा था कि दो दिन पहले दुर्घटनावश उससे मिसाइल चल गई थी जो पाकिस्तान में जा गिरी थी और नियमित रखरखाव के दौरान तकनीकी गड़बड़ी से हुई यह घटना बेहद अफसोसजनक है।

Related posts

उत्तर कोरिया ने दागी हाइपरसोनिक मिसाइल, किम जोंग उन कर रहे युद्ध की तैयारी?

Pradesh Samwad Team

टोंगा में आई सुनामी में समुद्र में बह गया था 57 साल का दिव्यांग, 27 घंटे तैरकर बचाई जान

Pradesh Samwad Team

एक बड़े धमाके बाद सहमी पाकिस्‍तानी सेना, भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों कांप रहा पाकिस्तान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment