Pradesh Samwad
देश विदेश

एक बड़े धमाके बाद सहमी पाकिस्‍तानी सेना, भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों कांप रहा पाकिस्तान

पाकिस्‍तान में चल रहे सियासी तूफान के बीच पाकिस्‍तानी सेना ने दावा किया है कि भारत का एक ‘सुपरसोनिक फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट’ देश के मियां चान्‍नू इलाके में गिरा है। पाकिस्‍तानी सेना के प्रवक्‍ता मेजर जनलर बाबर इफ्तिखार ने गुरुवार को कहा कि यह सुपरसोनिक फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट संभवत: एक मिसाइल थी। उन्‍होंने कहा कि इस मिसाइल में कोई विस्‍फोटक नहीं था लेकिन उसके गिरने से पाकिस्‍तान के रिहायशी इलाके में घरों को नुकसान पहुंचा। उधर, पाकिस्‍तानी मीडिया का दावा है कि यह भारत की ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल थी।
पाकिस्‍तानी सेना ने कहा कि इस अज्ञात फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट की वजह से नागरिक उड़ानों को खतरा पैदा हो गया और भारत को इसका एक स्‍पष्‍टीकरण देना चाहिए। पाकिस्‍तानी सेना के इस दावे से दोनों ही देशों में खलबली मच गई है। बाबर ने दावा किया, ‘9 मार्च को हाई स्‍पीड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट को पाकिस्‍तान एयर फोर्स के एयर डिफेंस ऑपरेशन सेंटर ने भारतीय क्षेत्र में पकड़ा।’
‘भारत के हरियाणा राज्‍य के सिरसा से उड़ा था ऑब्‍जेक्‍ट’ : पाकिस्‍तानी सेना के प्रवक्‍ता ने कहा कि उन्‍हें अभी इस बात का ठीक-ठीक अंदाजा नहीं हो पाया है कि यह ऑब्‍जेक्‍ट क्‍या था। पाकिस्‍तान का दावा है कि यह ऑब्‍जेक्‍ट मियां चन्‍नू इलाके में गिरा जो मूल रूप से भारत के हरियाणा राज्‍य के सिरसा से उड़ा था। भारत की तरफ से अभी इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। बाबर ने कहा, ‘इस ऑब्‍जेक्‍ट की वजह से भारतीय और पाकिस्‍तानी एयर स्‍पेस में कई राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय यात्री उड़ानों को खतरा पैदा हो गया।’
पाकिस्‍तानी एयरफोर्स के एक अधिकारी ने संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि इस ऑब्‍जेक्‍ट की फोरंसिक जांच की जा रही है और प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह एक सतह से सतह तक मार करने वाली सुपरसोनिक मिसाइल थी। हालांकि इसमें विस्‍फोटक नहीं था। उन्‍होंने कहा कि यह ऑब्‍जेक्‍ट 40 हजार फुट की ऊंचाई पर मैक 3 की गति से उड़ान भर रहा था। उन्‍होंने कहा कि क्रैश होने से पहले इस ऑब्‍जेक्‍ट ने पाकिस्‍तान के 124 किमी इलाके में उड़ान भरी।
इमरान खान सरकार सियासी तूफान में घिरी : बाबर ने कहा कि जब तक भारत की ओर से बयान नहीं आ जाता है, अभी हम किसी निष्‍कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्‍तान अपने हवाई इलाके के स्‍पष्‍ट उल्‍लंघन का कड़ा विरोध करता है। पाकिस्‍तानी सेना के प्रवक्‍ता ने कहा कि इस घटना का जो भी कारण हो, यह भारतीयों पर है कि वे इसका स्‍पष्‍टीकरण दें। बता दें कि पाकिस्‍तानी सेना का यह दावा ऐसे समय पर आया है जब पाकिस्‍तान में इमरान खान सरकार पर सियासी तूफान में घिरी हुई है। इमरान खान सरकार बचाने के लिए व‍िपक्षी सांसदों को जबरन पकड़ रहे हैं।

Related posts

इमरान खान सरकार के खिलाफ विपक्ष का ऐलान-ए-जंग

Pradesh Samwad Team

सऊदी अरब में पाक PM के खिलाफ नारेबाजी को लेकर इमरान और 150 अन्य पर मामला दर्ज

Pradesh Samwad Team

विशेषज्ञों की चेतावनी : परमाणु युद्ध छिड़ा तो मारे जाएंगे 5 अरब लोग, कई साल तक धरती पर नहीं दिखेगा सूरज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment