33 C
Madhya Pradesh
April 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

मध्य प्रदेश के खाते में अंतिम दिन भी दो पदक आए

गुजरात में छोटूभाई पुरानी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित किये जा रहे 20 वें राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे व अंतिम दिन भी मध्य प्रदेश के खाते में दो पदक और आये। जिसमे अर्जुन वास्कले ने 800 मी में 1:50.33 के साथ दूसरे स्थान पर रह कर रजत पदक जीता व् इसके साथ ही अर्जुन वास्कले ने 1500 मी के साथ ही 800 मी दौड़ में भी अगले माह कोलंबिया में आयोजित होने वाले विश्व जूनियर एथलेटिक्स में भाग लेने की पात्रता हासिल कर लिया है। इसके अलावा एथलेटिक्स अकादमी की निमिषा दायमा ने ट्रिपल जम्प में 11.94 मीटर कूद कर तीसरे स्थान पर आ कर कांस्य पदक जीता । इस अवसर पर मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ के सचिव ए मुरलीधर, अध्यक्ष अमानत खान, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, तकनिकी समीति के डा राजेश मिश्रा के साथ एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष मुमताज़ खान मध्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया।

Related posts

विवेक सागर प्रसाद व नीलाकांता शर्मा को भारत सरकार के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने पर मध्यप्रदेश खेल युवा कल्याण विभाग ने प्रसन्नता व्यक्त की ।

Pradesh Samwad Team

विवाह के बंधन में बंधी इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट

Pradesh Samwad Team

रविन्द्र भवन में चल रहे राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment