39 C
Madhya Pradesh
April 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

म. प्र. राज्य तीरंदाजी अकादमी की तीन खिलाड़ियों मुस्कान किरार, रागिनी मार्कों तथा सृष्टि सिंह भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए इस वर्ष टर्की, चायना, फ्रांस, बर्मिंघम एवं कोलम्बिया विश्व कप तथा एशियन गेम्स में भागीदारी करेंगी
खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार, रागिनी मार्काें, सृष्टि सिंह का चयन भारतीय तीरंदाजी टीम में हुआ है। भारतीय टीम इस वर्ष पांच विश्व कप (विभिन्न स्टेज) और एशियन गेम्स चायना में प्रतिभागिता करेंगी। उल्लेखनीय है कि तीनों अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशिक्षक रिचपाल सिंह सलारिया के मार्गदर्शन में जबलपुर स्थित राज्य तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षणरत खिलाड़ी है। प्रतियोगिताओं एवं चयनित खिलाड़ियों का विवरण इस प्रकार हैः- 1. अंताल्या, टर्की में 17 से 24 अप्रैल, 2022 तक आयोजित विश्व कप स्टेज-1 तीरंदाजी प्रतियोगिता में मुस्कान किरार और रागिनी मार्कों का भारतीय टीम में चयन।

  1. शंघाई, चीन में 15-से 22 मई, 2022 तक आयोजित विश्व कप स्टेज-2 तीरंदाजी प्रतियोगिता में मुस्कान किरार और रागिनी मार्कों भारतीय टीम में चयन।
  2. पेरिस, फ्रांस में 19 से 26 जून, 2022 तक आयोजित विश्व कप स्टेज-3 के लिए मुस्कान किरार और रागिनी मार्कों का भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन।
  3. मुस्कान किरार का 7 से 17 जुलाई, 2022 तक बर्मिंघम, यूएसए में आयोजित होने वाले वर्ल्ड गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयनित।
  4. मेडेलिन, कोलंबिया में 17 से 24 जुलाई, 2022 तक आयोजित विश्व कप स्टेज-4 के लिए अकादमी की खिलाड़ी सृष्टि सिंह का भारतीय टीम में चयन।
  5. अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार और रागिनी मार्कों का हॉग्जो, चीन में 10 से 25 सितम्बर, 2022 में आयोजित एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयन।
    खेल मंत्री ने दी बधाई : प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने तीरंदाजी अकादमी की तीनों खिलाड़ी बेटियों का एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप और वर्ल्ड गेम्स 2022 के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि तीनों खिलाड़ी कम्पाउण्ड इवेन्ट में प्रतिभागिता करेंगी।
    मुस्कान किरार की उपलब्धियां : मुस्कान किरार मूलतः जबलपुर की निवासी है। मुस्कान को वर्ष 2018 में राज्य शासन ने एकलव्य पुरस्कार तथा वर्ष 2019 में विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया था। मुस्कान किरार ने एशियन गेम्स 2018 में रजत पदक अर्जित किया था। एशियन आर्चरी चैम्पियनशिप बैंकाक थाईलैण्ड में टीम सिल्वर। वर्ल्ड चैम्पियनशिप नीदरलैण्ड में कांस्य पदक अर्जित किया था। मुस्कान अब तक 14 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इन प्रतियोगिताओं में मुस्कान ने दो स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक सहित भारत को कुल 11 पदक दिलाए हैंे।
    रागिनी मार्कों की उपलब्धियां : रागिनी मार्कों यूथ वर्ल्ड चैम्पियनशिप, मेड्रिड स्पेन में मिक्स इवेन्ट में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी है। वर्तमान में रागिनी राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी है।
    सृष्टि सिंह की उपलब्धियां : वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में इटली में भागीदारी तथा वर्तमान में राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी है।

Related posts

प्रिया मिश्रा के खेल से रिहतक रोड जिमखाना और क्रिसेंट अकादमी जी एच् सी ए लाइव वीमेन क्रिकेट टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभाग : अंतर जिला अंडर-18 एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता अचिंत ठाकुर का दोहरा शतक तथा सागर यादव का शानदार शतक

Pradesh Samwad Team

सेंट माइकल अंडर 14 उज्जैन टूर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment