Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

भोपाल क्यों आ रहे पीएम मोदी? सरकारी धन का हो रहा दुरुपयोग… सारे सवालों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का जवाब सुनिए


आदिवासियों के भगवान को बिरसा मुंडा की जयंती को केंद्र सरकार राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस (Rashtriya Janjatiya Gaurav Diwas) के रूप में मना रही है। इस अवसर पर एमपी की राजधानी भोपाल में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैं। पीएम मोदी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 15 नवंबर को भोपाल पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकार और संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम का कार्यक्रम भोपाल के जंबूरी मैदान में है। इसे लेकर एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नवभारत टाइम्स.कॉम से एक्सक्लूसिव बातचीत की है।
वीडी शर्मा ने कहा कि एमपी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव का दिन है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता 15 नवंबर को एमपी पधार रहे हैं। जनजातीय समाज और पूरे देश के लिए यह दिन गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भोपाल स्थित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम गोंड रानी कमलापति के नाम पर करने की अनुमति दी है। इसलिए भी उन्हें मैं धन्यावाद देता हूं। वीडी शर्मा ने कहा कि यह स्टेशन भोपाल के लिए गौरव की बात है।
वहीं, बीजेपी के लोग ही इस स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की मांग कर रहे थे। इस पर वीडी शर्मा ने कहा कि रानी कमलापति गोंड जनजाति की अंतिम शासक थीं। उन्होंने भोपाल के लिए बहुत संघर्ष किया है। रानी कमलापति ने नवाबों से संघर्ष किया है। इसलिए हमारी सरकार और प्रधानमंत्री ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
2023 की तैयारी में है बीजेपी? : एमपी में आदिवासी वोटरों की संख्या करीब 22.5 फीसदी से अधिक है। यह वोटर निर्णायक भूमिका में होते हैं। राष्ट्रीय जनजातीय दिवस के जरिए बीजेपी आदिवासी वोटरों को साधने की कोशिश कर रही है। पीएम मोदी इस अवसर पर आदिवासियों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ और सबका विकास पर यकीन रखती है। हम सिर्फ नहीं देते हैं। इस काम में भी हम लगे हैं। यह केवल वोट बैंक की राजनीति नहीं है। बीजेपी गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रही है। आरोप लगाने वाले लोग तो आरोप लगाते ही रहते हैं।
जोबट में मिली है बीजेपी को जीत : दरअसल, 2018 के विधानसभा चुनाव में आदिवासी वोटर बीजेपी से छिटक गए थे। अभी हाल ही में आदिवासी बाहुल्य जोबट विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिली है। बीजेपी इससे काफी उत्साहित है। पार्टी को लग रहा है कि अभी रूख बदला जा सकता है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जोबट में जनजातीय बंधुओं ने बीजेपी को समर्थन दिया है। उन पर हमारी सरकार की योजनाओं का असर है। जोबट से यह संकेत मिला है कि हर वर्ग के लोग बीजेपी के साथ खड़े हैं।
दिग्विजय सिंह को सुनता कौन है? : वहीं, राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस को लेकर कांग्रेस आरोप लगा रही है कि यह धन का दुरुपयोग है। इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का काम ही केवल आरोप लगाना है। अगर दिग्विजय सिंह जैसे लोग आरोप लगाएंगे तो इस देश के अंदर उन्हें कौन सुनेगा। वह सेना पर आरोप लगाते हैं और वह आतंकियों का समर्थन करते हैं। ऐसे लोगों की बात पूरे देश में कौन सुनेगा।
वीडी शर्मा ने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में आदिवासी लोग आ रहे हैं। विभिन्न जिलों से आदिवासियों का भोपाल पहुंचना शुरू हो गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान से लेकर पार्टी के तमाम कार्यकर्ता इसकी तैयारी में जुटे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन आदिवासियों के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

Related posts

Baccarat Élite sur les meilleures plateformes – De l’apprenti au joueur haut‑débit grâce à la stratégie bonus

मध्य प्रदेश: पंचायत चुनावों से पहले 55 देसी पिस्तौल जब्त

Pradesh Samwad Team

L’Art de la Séduction : Pourquoi les Thèmes de Machines à Sous Influencent le Comportement des Joueurs

Leave a Comment