20.8 C
Madhya Pradesh
October 25, 2026
Pradesh Samwad
खेल

भेल अंतर विभागीय प्रतियोगिता


भेल के दिवंगत कर्मचारियों की स्मृति में हो रहे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट ऐबु कप के 22 वे दिन पहला सेमीफाइनल मैच एल.ई.एम. रॉयल्स और सी.आई.एस.एफ डिफ़ेंडर के बीच खेला गया ।
सी.आई.एस.एफ. डिफ़ेंडर ने पहले खेलते हुए 10 ओवर मे 7 विकेट खोकर 97 रन का स्कोर खडा किया। विकास ने 32 रन, कप्तान जे एम एस राजपुत ने 21 रन और अश्विनी लाम्बा ने 16 रन की पारी खेली
एल.ई.एम रॉयल्स की और से कुनाल पाटिल ने 2 ओवर मे 16 रन देकर 2 विकेट जितेंद्र राउत और सुचित मलिक ने 1-1 विकेट लिये ।
जबाव मे एल.ई.एम. रॉयल्स ने 10 ओवर मे 8 विकेट गवा कर 71 रन ही बना सकी । विक्रांत कोरी ने 20 रन और शेखर धरुआ ने 21 रन की पारी खेली। सी आई एस एफ डिफ़ेंडर की ओर से अश्विनी लाम्बा ने 2 ओवर मे 5 रन देकर 2 विकेट राम मूर्ति , धीरज सिंह ने भी 2-2 लिये।संदीप राणा ने 1 विकेट लिया।
सी आई एस एफ डिफ़ेंडर ने मैच 26 रन से जीता।
अश्विनी लाम्बा आल राउंड प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच चुने गये।
कमेटी के आशीष सोनी ने बताया कि आज का मैच रोमांच से भरा रहा एवं मैदान में सैकड़ो की संख्या में दोनो ही टीमो के समर्थक उपस्थित रहे, आज ग्राउंड पर सी आई एस एफ डिफ़ेंडर के उत्साह वर्धन हेतु कमांडेंट श्री हरीश साहू उपस्थित रहे उनके अलावा ऐबु कप के संयोजक रामनारायन गिरी के साथ सुनील महाले, मनोज बुद्धिराजा, रजनीकांत चौबे, राजमल बैरागी, ऋषिकेश मीणा, आशीष सोनी, विशाल वाणी उपस्थित रहे
आतिशबाजी एवं दर्शको का मनोरंजन मुकेश चेजारा ने किया एवं मैच की लाइव स्कोरिंग मनीष सराठे के द्वारा की जा रही है

Related posts

हीरालाल गायकवाड U-18 ट्रॉफी चम्बल v/s रीवा फाइनल मुकाबला, चम्बल संभाग मजबूत स्थिति में

Pradesh Samwad Team

सुपर 12 बास्केटबाल प्रतियोगिता : आगा क्लब की दोनों टीमें फाइनल में

Pradesh Samwad Team

रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को 5 रन से हराया, सीजन-15 दर्ज की दूसरी जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment