29.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

हीरालाल गायकवाड U-18 ट्रॉफी चम्बल v/s रीवा फाइनल मुकाबला, चम्बल संभाग मजबूत स्थिति में

भोपाल, मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित हीरालाल गायकवाड U-18 ट्रॉफी के चार दिवसीय फाइनल मुकाबले में आज दूसरे दिन चम्बल की टीम मजबूत स्थिति में आ गई है।आज चम्बल ने रीवा के विरुद्ध मैच के दूसरे दिन 428 रनों पर आल आउट हुई, आज जय गुर्जर ने 50 तथा गौरव कौशल ने 34 रन बनाये। रीवा की तरफ से हर्षित यादव ने 3 तथा शास्वत सिंह ने 2 विकेट प्राप्त किये। जवाबी पारी खेलते हुए रीवा की टीम ने आज के दिन का खेल समाप्त होने पर 160 रनों पर अपने 6 विकेट खो चुकी है। चम्बल की तरफ से विष्णु भारद्वाज तथा सोमू सिकरवार ने 2 2विकेट प्राप्त किये l आज मैच में एमपीसीए के U-18 चयन समिति के चैयरमेन श्री करण शेखावत, सदस्य श्री पंकज पांडे, श्री रवि पाटनकर, श्री हमीद उल्लाह खान मामू मौजूद थे। इस अवसर पर भोपाल डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री रजत मोहन वर्मा, उपाध्यक्ष श्री जुनेद किदवई, सह सचिव श्री शांति जैन और वरिष्ठ क्रिकेटर और पूर्व रणजी कप्तान मध्यप्रदेश श्री बृजेश तोमर भी उपस्थित थे। इस मैच के अंपायर एमपीसीए के श्री रोहन श्रीवास्तव और श्री अनुज तोतरे और स्कोरर श्री दत्ता वरात हैँ।

Related posts

सौरव गांगुली रेस से बाहर! रोजर बिन्नी से लेकर जय शाह तक, मैदान में उतर सकते हैं ये दिग्गज

Pradesh Samwad Team

माइकल नेसर की तेजतर्रार शॉट बाउंड्री रोप पर पड़े रोवर कैमरा में लगी

Pradesh Samwad Team

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट सोनेट क्रिकेट क्लब और के जी कोल्ट्स के मध्य खिताबी मुकाबला आज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment