32.9 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
खेल

भारत बांग्लादेश द्विपक्षीय ब्लाइंड क्रिकेट सीरीज

भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट ने पहले वन डे मेच में 8 विकेट से हराया मैन ऑफ द मैच लोकेश ने 142 रन की नाबाद पारी खेली

भोपाल। भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने सोमवार को इंडसइंड द्विपक्षीय सीरीज-2021 के पहले वनडे मैच में बांग्लादेश की टीम को 8 विकेट से हराकर विजयी शुरुआत की। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। सीरीज का दूसरा वनडे मैच 28 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। राजधानी के फेथ क्रिकेट क्लब मैदान पर बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम का यह फैसला गलत साबित हुआ और टीम 40 ओवर में 264 रन पर सिमट गई। उसके लिए अब्दुल मलिक ने 78 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 72 रन की पारी खेली। कप्तान अशिकुर रहमान ने 34 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 46 और मोहम्मद सलमान ने 36 गेंद पर चार चौकों की मदद से 38 रन की पारी खेली। यह तीनों बल्लेबाज रनआउट हुए। टीम को अतिरिक्त के रूप में 41 रन मिले। भारत की ओर से सभी 11 खिलाडिय़ों ने गेंदबाजी की। कप्तान सुनील रमेश, लोकेश, कल्पेश निंबडकर व विजय कुमार ने एक-एक विकेट झटका। जवाब में भारत की टीम ने लोकेश ने नाबाद शतक की बदौलत जरूरी रन 21.5 ओवर में ही 2 विकेट खोकर बना लिए। लोकेश ने 77 गेंद पर 23 चौकों की मदद से यह पारी खेली, जबकि कप्तान सुनील रमेश ने 35 गेंद पर 72 रन बनाकर जीत में योगदान दिया। उन्होंने पारी में 12 चौके व एक छक्का लगाया। टीम की झोली में अतिरिक्त के रूप में 25 रन आए। बांग्लादेश के मोहम्मद महमूद राशिद ने 5 ओवर में 59 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच लोकेश को चुना गया।

Related posts

नीरज चोपड़ा और प्रमोद भगत पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

रेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment