Pradesh Samwad
खेल

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारत ने सेंचुरियन में खेले गए 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 113 रन से जीत दर्ज की। केएल राहुल की शतकीय पारी की बदलौत भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए थे जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाए और 197 रन पर ढेर हो गए जिसमें मोहम्मद शमी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए। दूसरी पारी में भारत ने 174 रन बनाकर द. अफ्रीका को 305 रन का लक्ष्य दिया। पांचवें दिन भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लंच ब्रेक के बाद दक्षिण अफ्रीका को ढेर कर दिया और मैच अपने नाम कर दिया। भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

Related posts

हीरालाल गायकवाड U-18 ट्रॉफी चम्बल v/s रीवा फाइनल मुकाबला
चम्बल ने बनाये 6 विकेट पर 356 रन

Pradesh Samwad Team

इन खिलाड़ियों का बोलबाला, टीमों ने जमकर लुटाया पैसा

Pradesh Samwad Team

भेल अंतर विभागीय प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment